Bihar Politics: चुनावी नतीजों पर MP चिराग पासवान ने CM नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात
Bihar Politics: चुनावी नतीजों के बाद NDA नेता जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं INDIA Alliance के नेता हार पर मंथन करते हुए कांग्रेस को ज़िम्मेदार बता रहे हैं। वहीं विपक्षी पार्टी के नेता सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में सांसद चिराग पासवान ने भी सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए ज़ोरदार हमला बोला है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि ना सिर्फ़ इंडिया गठबंधन, बल्कि किसी भी गठबंधन के लिए, अगर कोई नेता है जो पूरे गठबंधन को डुबा सकता है, तो उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। इंडिया गठबंधन को जो नुकसान हुआ है। वह नीतीश कुमार और उनके बयानों की वजह से हुआ है।

नीतीश कुमार ने जिस तरह से महिला विरोधी, दलित विरोधी टिप्पणी की है। अपने सियायसी फ़ायदे के लिए बिहार में जाति सर्वेक्षण में फर्जीवाड़ा किया। जनता समझ गई की हार की सबसे बड़ी वजहनीतीश कुमार विपक्ष की हार हैं। वहीं चिराग पासवान ने कहा कि मुझे यकीन है कि आगामी 2024 के चुनावों में एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी।
चिराग पासवान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सही नीतियों के साथ चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इंडिया गठबंधन को नुकसान कहीं न कहीं सीएम नीतीश कुमार की वजह से हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह से दलित विरोधी, महिला विरोधी टिप्पणी की, पीएम मोदी ने भी हर मंच पर उसकी आलोचना की।
जातीय गणना का फ़ायदा मिल सकता था लेकिन, जब जब जातीय गणना की बात आती थी तो लोगों को बिहार में हुई गणना याद आती थी। गणना में जिस तरह से धांधली हुई, अपने समीकरण के जातियों को बढ़ाकर दिखाया गया। कई छोटी जातियों को कमतर दिखाते हुए फ़र्ज़ीवाड़ा किया गया।
चुनावी राज्यों की जनता इस बात को अच्छे तरीके से समझ गई थी कि नीतीश कुमार ने किस तरह से फ़र्ज़ीवाड़ा किया है। आज जो इंडिया गठबंधन की हार हुई है, इसके सिर्फ़ और सिर्फ़ ज़िम्मेदार नीतीश कुमार हैं। वहीं दूसरी तरफ़ पीएम मोदी की योजनाओं से प्रेरित जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications