‘मेरा घर उजाड़ गई मां, उसने ही दोनों को..’, बेटी ने अपनी मां पर लगाए संगीन आरोप, मांग रही इंसाफ़

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपनी ही मां पर उसका घर उजाड़ने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में महिला को लेकर काफी रोष है, उनका कहना है कि रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली हरकत हुई है।

मुजफ्फरपुर के फरीदपुर गांव (सकरा थाना क्षेत्र) निवासी सुधा कुमारी का आरोप है कि उसके पति ने अपनी साली से ही भागकर दूसरी शादी रचा ली है। वहीं मां ससुर के साथ भाग गई है। सुधा ने इस पूरे मामले में सकरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

Mother destroyed my house daughter makes serious allegations against her mother Muzaffarpur news

सुधा कुमारी की मानें तो 21 जून 2021 को उसकी शादी भगवानपुर गांव (बोचहा थाना क्षेत्र) के रहने वाले छोटू कुमार से हुई थी। शादी के 3 सालों तक सबकुछ सही चला। जनवरी 2024 में छोटी बहन से कॉल पर बात होने का सिलसिला शुरू हुआ। 5 महीने बाद वह सुधा की छोटी बहन को लेकर भाग गया।

सुधा ने कहा कि 3 जून 2024 को इस बात की जानकारी मिली की, छोटू मेरी बहन को लेकर दिल्ली चला गया औऱ वहां शादी रचा ली। सुधा का आरोप है कि इस पूरे मामले की मास्टर माइंड उसकी मां फूल कुमारी देवी है।

फूल कुमारी देवी ने ही दोनों (छोटू और अपनी बेटी) को ढोली स्टेशन पर छोड़ा, 2 हज़ार रुपये दिए थे। वहीं दूसरी तरफ़ सुधा से कहा ससुराल मे ही रहो, दोनों को वह ढूंढकर लाएगी। सुधा ने जब मां के साथ चलने का ज़िद किया तो मां ने मना कर दिया।

सुधा कुमारी का आरोप है कि उसकी मां फूल कुमारी, उसके ससुर बिराजी भगत के साथ भाग गई है। वहीं इस पूरे मामले में छोटू कुमार (आरोपी) का कहना है कि सास ने ही अपनी छोटी बेटी से शादी करवाई है। उन्होंने गाड़ी और कैश देने का वादा किया था, इसलिए मैंने शादी रचाई। घर से दूर मंदिर में सास ने ही छोटी बेटी से शादी करवाई थी। दोनों पत्नियों को मैं साथ रखना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+