बच्चों के ट्यूटर से हो गया प्यार, पति और बच्चों को छोड़ टीचर के साथ फरार हो गई महिला

पटना। बिहार के भागलपुर में विचित्र मामला देखने को मिला है, जहां दो बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर ट्यूशन टीचर के साथ फरार हो गई। घटना भागलपुर के मोजाहिदपुर का है,जहां दो बच्चों की मां घर में ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाले ट्यूटर के साथ भाग गई। महिला के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए टीचर घर आता था। दो बच्चों की मां का उस ट्यूटर पर दिल आ गया। बच्चों को पढ़ाने के बाद टीचर महिला के साथ घंटों समय बिताने लगा।

 Mother of 2 children run away with Tuition Teacher in Bhagalpur, Bihar

दोनों काफी देर बातें करते और समय बिताते थे और जब महिला के पति के आने का वक्त होता तो वो वहां से चला जाता। सिलसिला महीनों तक चलता रहा और उनकी ये दोस्ती प्यार में बदलने लगा। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और साथ रहने का फैसला किया।

28 साल की महिला ने न तो अपने दोनों बच्चों के बारे में सोचा और न ही अपने घर परिवार के बारे में। पति और बच्चों को छोड़कर महिला ट्यूटर के साथ भाग गई। जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस से मदद मांगी और आवेदन दिया।

पति ने आवेदन में बताया कि घरवालों को दोनों के संबंध को लेकर शक हुआ तो उन्होंने दोनों को मिलने से रोक दिया। वो नहीं मानी तो उन्होंने ट्यूटर को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से रोक दिया। इस बात से उसकी पत्नी इतनी गुस्सा हुई कि वो उके साथ घर छोड़कर चली गई। पति ने बताया कि घर में ट्यूशन पढ़ाने के लिए आने वाला रेयान उसकी पत्नी से 6 साल छोटा है, लेकिन दोनों ने बिना समाज के बारे में सोचे ये कदम उठा लिया। वहीं परिवारवाले इस बदनामी से बेहद परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+