Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates: बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates: बिहार में आज पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है, जिसमें रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ।पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 60% वोटिंग
Bihar Election 2025 Phase 1 Vote Percentage: शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 60% वोटिंग, किस जिले में सबसे ज्यादा मतदान
'मैं सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हूँ'
मैं इसी सीट से चुनाव लड़ रहा हूं। यहां के हमारे मतदाता, जिन्होंने वोट दिया है, वे मेरे भाई हैं। मैं सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हूँ... मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि जब तक मैं जीवित हूँ, किसी भी जाति में कोई विभाजन नहीं होने दूँगा... मैंने अपने क्षेत्र को सुंदर बनाने का काम किया है, और मैं विकास के लिए काम करता रहूँगा। और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं सांप्रदायिक सद्भाव को मज़बूत करूंगा:सीवान सदर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी
आज महापर्व का दिन है: पशुपति कुमार पारस
आज महापर्व का दिन है और पूरे बिहार के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करना चाहिए. कुछ लोग बाहर हैं और दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, इसलिए मतदान का उपयोग कम हुआ है. मतदान बहुत ज़रूरी है... लोकतांत्रिक प्रक्रिया का यही नियम है... इसी के तहत मैं आज यहां आया हूं और मैंने अपने मत का प्रयोग किया है:पहले चरण के मतदान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस
ये राजद के गुंडे हैं: विजय कुमार सिन्हा
उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा कहते हैं, 'ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आ रही है एनडीए इसलिए इनके छत पर बुलडोजर चलेगा। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं...उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया...उनकी गुंडागर्दी देखिए...यह खोरियारी गांव के 404 और 405 बूथ नंबर हैं।'
'एनडीए बिहार में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा'
लोग हमारी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा संख्या में एनडीए को वोट दे रहे हैं। बिहार भर से हमें जो रिपोर्ट मिल रही हैं, उसके अनुसार एनडीए बिहार में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है... उनके (तेजस्वी यादव) लिए अभी यह कहना ज़रूरी है (कि महागठबंधन जीतेगा) क्योंकि यह चुनाव का पहला चरण है, दूसरा चरण अभी बाकी है। अगर वह अभी से निराशा व्यक्त करते हैं, तो उनके कार्यकर्ता हतोत्साहित होंगे। अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें ऐसा कहना पड़ रहा है, लेकिन पूरे बिहार में रुझान स्पष्ट हैं, सब एनडीए के पक्ष में है: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
राजनेता इस लस्टोरी के देख हैरान रह जाएंगे आप
Love Story: बिहार के इस दिग्गज दलित नेता को हुई सवर्ण कन्या से मोहब्बत, चोरी-चोरी गानोंं की भेजते थे CD
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates: चिराग पासवान ने खगड़िया में डाला वोट
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने खगड़िया में अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की।
सभी आशीर्वादों से मैं अभिभूत हूं: मैथिली ठाकुर
अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि 'यह लोकतंत्र का महापर्व है। अपने घरों से बाहर निकलें और बिहार के विकास के लिए वोट करें। हम सभी से अपील करते हैं कि मतदान आपका सबसे बड़ा अधिकार है। बिहार के विकास के लिए वोट करें।'
Akshara Singh: 'और कितना गिरोगे तुम लोग'
Akshara Singh: 'और कितना गिरोगे तुम लोग', MMS कांड पर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- ये सब एक गैंग करता है
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें:दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि 'यह लोकतंत्र का महापर्व है। अपने घरों से बाहर निकलें और बिहार के विकास के लिए वोट करें। हम सभी से अपील करते हैं कि मतदान आपका सबसे बड़ा अधिकार है। बिहार के विकास के लिए वोट करें।'
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates: नक्सल प्रभावित भीमबंद इलाके में 20 साल बाद हो रहा मतदान
नक्सल प्रभावित भीमबंद इलाके में 20 साल बाद पहली बार मतदान हो रहा है. मतदान के लिए पहुंचे लोगों ने कहा कि 'हमें बहुत अच्छा लग रहा है। पहले, 2005 से हालात ठीक नहीं थे... अब कोई डर नहीं है।'
मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं-राबड़ी देवी
पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "मेरे दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं। तेजप्रताप अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी माँ हूँ। दोनों को शुभकामनाएं। मैं बिहार के लोगों से अपील करती हूँ कि वे घर से निकलकर वोट करें और अपने वोट के अधिकार को न भूलें..."
Tarapur Election 2025 LIVE: सम्राट चौधरी या अरुण कुमार
तारापुर में किसकी सियासी जीत? अब तक 13% वोटिंग
Bihar Election 2025 Voting LIVE: एनडीए को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा: PM मोदी
बिहार में लोकतंत्र के महापर्व में जन-जन का अद्भुत उत्साह बता रहा है कि विधानसभा चुनावों में एनडीए को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा है। ऊर्जा से भरे इसी माहौल के बीच करीब 11.30 बजे अररिया के फारबिसगंज और दोपहर लगभग 1.30 बजे भागलपुर की जनसभाओं में अपने परिवारजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं: PM मोदी
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications