Modi Cabinet 3.0: बिहार में 26 सालों के बाद ‘मल्लाह समुदाय’ को मंत्री पद,लेकिन एक समुदाय का हाथ अभी भी खाली

PM Modi Cabinet 3.0 Bihar Minister: पीएम मोदी की नई कैबिनेट, में बिहार को काफी तरजीह मिली है। पिछली बार बिहार को सिर्फ़ 6 ही केंद्रीय मंत्री मिले थे, लेकिन इस बार केंद्र की कैबिनेट में आठ सांसदों ने एक-एक कर कैबिनेट और राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में विभिन्न समुदायों के सांसदों को जगह मिली है, लेकिन बिहार के एक समुदाय को तरजीह नहीं दी गई है। 15 सालों बाद एनडीए गठबंधन की तरफ़ से बिहार को 8 मंत्री मिले हैं। विभिन्न समुदायों के सांसदों को मंत्री पद तो मिला लेकिन राजपूतों को एनडीए ने तरजीह नहीं दी।

Modi Cabinet 3 0 After 26 years Mallah community gets ministerial post 1 caste hand still empty

बिहार में जदयू, भाजपा और लोजपा (र) या किसी अन्य कोटे से भी राजपूत सांसदों को मोदी की नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि 26 सालों बाद मल्लाह समुदाय को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वहीं राजपूतों को एनडीए से बग़ावत की सज़ा मिली है। इसलिए ही मोदी कैबिनेट 3.0 में राजपूतों को जगह नहीं दी गई।

भाजपा से फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह (भूमिहार समुदाय), नित्यानंद राय (यादव समुदाय), सतीश चंद्र दुबे (ब्राह्मण समुदाय), राजभूषण चौधरी (मल्लाह, निषाद समुदाय) को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं जदयू कोटे से ललन सिंह (भूमिहार समुदाय) और रामनाथ ठाकुर (नाई,अत्यंत पिछड़ा वर्ग समुदाय) को मंत्री पद मिला है।

लोजपा (र) से चिराग पासवान (पासवान समुदाय) को जगह मिली है। हिंदुस्तानी आवाम से जीतन राम मांझी (मुसहर समुदाय) को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। राज भूषण चौधरी को (मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद चुने गए) भाजपा ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया।

भाजपा ने इसके साथ ही 26 सालों बाद एक बार फिर मल्लाह समुदाय को तरजीह दी है। इससे पहले 1998 में कैप्टन जय नारायण निषाद को वाजपेयी सरकार में मंत्री पद दिया गया था। 1998 के बाद 2024 में मोदी की कैबिनेट में राज भूषण चौधरी को जगह मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+