बिहार की बेटी पल्लवी को मिला Best Album Actress Award, कई खिताब कर चुकीं हैं अपने नाम

Best Album Actress Award: बिहार की बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। विदेशों में भी बिहार की बेटियां प्रदेश का झंडा बुलंद कर चुकी है। आज हम आपको बिहार के सीवान ज़िला की रहने वाली बेटी पल्लवी गिरी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया है।

मॉडल और एक्ट्रेस पल्लवी गिरी दर्जनों फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुकी है। रंगमंच की दुनिया में उन्होंने बहुत ही कम वक्त में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मी दुनिया अपने जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रही पल्लवी ने कई हिट एल्बम्स में जलवा बिखेर चुकी हैं।

Model and actress Pallavi giri

एक के बाद एक खिताब अपने नाम कर रही पल्लवी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 'ग्रीन सितारा एल्बम अवॉर्ड शो-2023' के दौरान बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस के खिताब से नवाज़ा गया है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले पल्लवी गिरी मिस दिल्ली का भी खिताब जीत चुकी है। वहीं वह मिस बिहार का भी तमगा अपने नाम कर चुकी है।

पल्लवी की तालीम सीवान में से ही हुई है, उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग, एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। 2 साल तक मॉडलिंग की दुनियां में स्ट्रगल के पल्लवी गिरी के पास कई प्रोजेक्ट के ऑफर आये और फिर उन्होंने कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ना शुरू किया।

बेस्ट एल्बम एक्ट्रेस का खिताब मिलने के बाद पल्लवी गिरी ने ख़ुशी ज़ाहिर की। इसके साथ ही अपने फैंस, दर्शकों और प्रोग्राम के आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि पल्लवी गिरी भोजपुरी फिल्म मैं तेरा दीवाना, भईया जईसन केहू ना, गंगा राज, दीवाना मैं या तूं, छठी मैया, बुर्ज खलीफा में लीड किरदार में नज़र आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+