Miss Bihar 2023 का ऑडिशन शुरू, बिहार की बेटियां विदेशों में भी लहरा चुकी है हुनर का परचम
Miss Bihar 2023: बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, इसका लोहा ज़्यादातर लोग मानते हैं। वहीं सही मार्गदर्शन और प्लैटफॉर्म मिल जाए तो हुनर का डंका पूरे विश्व में बजता है। कुछ इसी सोच तक बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रवीण सिन्हा 2007 से काम कर रहे हैं।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में ओसियन विजन के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने बताया कि यह 13वां साल है। कोरोना काल में आयोजन नहीं हो पाया था, बाकि हर साल इस ब्यूटी पैजेंट्स का आयोजन करते आ रहे हैं।

प्रवीण ने कहा कि इस बार का आयोजन विशेष थीम 'बेटी बचाओ-दहेज हटाओ' पर रखा गया है। शुक्रवार को मिस बिहार 2023 ऑडिशन शुरू हुआ, जो कि शनिवार को भी जारी रहेगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जो ऑडिशन देने से छूट गए हैं, वह दूसरे दिन ऑडिशन दे सकें।
मिस बिहार 2023 के लिए विभिन्न जगहों से करीब 385 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। शुक्रवार को हुए ऑडिशन में सिर्फ 110 कंटेस्टेंट ही पहुंची थीं। इसलिए शनिवार को भी ऑडिशन चालू रखा गया है ताकि कोई हुनरबाज़ छूटे नहीं।
ऑडिशन के पहले दिन प्रतिभागियों का जलवा देखने को मिला। प्रतिभागियों नें अपने इंट्रोडक्शन, नृत्य, IQ टेस्ट वगैरह से ज्यूरी मेंबर हुनर का परिचय दिया। प्रवीण सिन्हा ने बताया कि मिस बिहार 2023 रजिस्टर्ड ब्यूटी पेजेंट है। इसके ज़रिए बिहार की बेटियों ने राष्ट्रीय से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक हुनर का परचम लहराया है।
प्रवीण ने बताया कि मिस बिहार 2023 ऑडिशन के पहले दिन प्रतिभागियों का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इसका फ़ाइनल इस महीने के आखिर तक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ख़ुशी होती है जब उनके बैनर के ज़रिए बिहार के हुनर को पहचान मिलती है।
बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ ज़रूरत है कि हुनरबाज़ों को सही प्लैटफॉर्म और मार्गदर्शन मिले। मुझे उम्मीद है कि बिहार की भी ब्यूटी पेजेंट के क्षेत्र में अलग पहचान बनेगी। यहां से भी विश्व स्तर पर प्रदेश का परम लहराएगा। बिहार में बेटियों को एक अलग पहचान दिलाने की कोशिश जारी है, एक दिन ज़रूर आएगा जब पूरी दुनिया में बिहार की बेटियां झंडा बुलंद करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications