Bihar News: मुजफ्फरपुर में उपद्रवियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौके पर मौत, 3 घायल
Muzaffarpur Property Dealer Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर में उपद्रवियों ने एक बार फिर से खूनी खेल खेला है। दरअसल, अपराधियों ने शुक्रवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और बॉडीगार्ड के साथ-साथ कई लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर और बॉडीगार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अहियापुर के थानेदार अरुण कुमार के मुताबिक इस घटना को मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर ओपी स्थित मारवाड़ी हाई स्कूल के पास अंजाम दिया गया। एक स्थानीय ने बताया कि गोली चलाने वाले चार लोग थे जो 2 बाइकों पर आए थे। हमें जब पता चला तो हम यहां पहुंचे। गोली प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष साही (Property Dealer Ashutosh Sahi) को लगी है जिनकी मौके पर ही मौत हो गई उनके बॉडीगार्ड को भी गोली लगी है जिनकी भी मौत हो गई।

SSP राकेश कुमार का बयान आया सामने
SSP राकेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में 2 बाइकों पर कुल 4 अपराधी थे। सुबह FSL की टीम घटना स्थाल की जांच करेगी। अभी तक की जानकारी में प्रॉपर्टी के विवाद की बात सामने आई है। आगे की जांच की जा रही है।
दो गार्ड को कैंपस से खींचकर गोली मार दी
स्थानीय लोगों के मुताबिक बदमाशों ने दो गार्ड को कैंपस से खींचकर बीच सड़क पर गोली मार दी। इतना ही नहीं रायफल भी लूट ली। वहीं स्थानीय युवकों ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें भी गोली मारने की धमकी दे दी। वहीं कुछ लोग डर के मारे घर में घुस गए। किसी की निकलने की हिम्मत नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications