राज्यसभा चुनाव: RJD से मीसा भारती और फैयाज अहमद का नाम फाइनल, शुक्रवार को करेंगे नामांकन
पटना, 26 मई: राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। 31 मई तक उम्मीदवार अपना-अपना पर्चा दाखिल करेंगे। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए देश के 15 राज्यों में नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसमें बिहार की पांच सीट भी शामिल है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने राज्यसभा प्रत्याशियों का नाम पर फाइनल कर दिया है। पार्टी ने मीसा भारती और फैयाज अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी प्रमुख लालू यादव की बेटी और मौजूदा राज्यसभा सांसद मीसा भारती के अलावा मधुबनी के बिस्फी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक फैयाज अहमद को प्रत्याशी घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों प्रत्याशी शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
बता दें कि गुरुवार को विधानसभा से राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म लिया है और जमानत राशि भी जमा करवाई है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए आरजेडी के दो प्रत्याशियों में से मीसा भारती का नाम पहले से ही तय माना जा रहा था, लेकिन दूसरे नाम पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि यह इसका प्रबल दावा किया जा रहा था कि दूसरा उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से होगा, जिसके बाद कई नामों में आगे चल रहे फैयाल अहमद पर पार्टी ने अपनी सहमति जताई।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications