प्रेम प्रसंग के आरोप में नाबालिग को करंट लगाकर इतना तड़पाया कि तड़पा-तड़पाकर मार ही डाला

बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से हालचाल पूछा था। जब दोनों स्कूल से लौट रहे थे, तभी दोनों आपस में बातचीत करते देखे गए थे।

पटना। प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर एक नाबालिग युवक को करंट लगाकर इतना तड़पाया गया कि उसकी मौत हो गई। जिस वक्त गांव वाले उसकी करंट से पिटाई कर रहे थे, उस वक्त युवक बार-बार पैर पकड़कर माफी मांग रहा था लेकिन कोई भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं था। मामला बिहार के बांका जिले का है जहां महज 12 साल के बच्चे पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए उसे दर्दनाक मौत दी गई। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से हालचाल पूछा था। जब दोनों स्कूल से लौट रहे थे, तभी दोनों आपस में बातचीत करते देखे गए थे। गांव वालों ने देखा और जबरदस्ती प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे, फिर करंट लगाकर युवक को इतना तड़पाया कि उसकी मौत हो गई।

घर पर नहीं था कोई, बच्चे को दी गई मौत

घर पर नहीं था कोई, बच्चे को दी गई मौत

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के बांका जिले की वॉर्ड संख्या 21 स्थित विजयनगर का है, जहां के रहने वाले जितेंद्र दास के बेटे शिवम कुमार को उसके ही पड़ोसी गांव के रहने वाले मोहरी लाल यादव के साथ-साथ अन्य लोगों ने जबरदस्ती प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मौत के घाट पहुंचा दिया। 12 साल का शिवम जगतपुर के केंद्रीय विद्यालय में आठवीं क्लास का स्टूडेंट था। उसी स्कूल में पड़ोस के गांव की रहने वाली एक लड़की पढ़ती थी। जिनकी आपस में बातचीत होती थी, एक दिन गांव वालों ने दोनों को बातचीत करते हुए देखा और जबरदस्ती प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया जा रहा था तभी शिवम के घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

घर में फेंक दी गई लाश, लौटकर मां हुई बेसुध

घर में फेंक दी गई लाश, लौटकर मां हुई बेसुध

जब उसकी मां वापस घर पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था और शिवम की लाश कमरे में पड़ी हुई थी, जिसे देखने के बाद उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और लाश को देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की करंट लगाकर पहले हत्या की गई फिर उसकी लाश को उसके घर में फेंक दिया गया। वहीं इस घटना के बारे में शिवम के पिता जितेंद्र दास और भाई छोटू का कहना है कि पड़ोसी मोहरी लाल यादव ने 2-3 दिन पहले शिवम की पिटाई करते हुए उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

लड़की से बात करने पर दी ये सजा

लड़की से बात करने पर दी ये सजा

फिलहाल पुलिस शिवम के परिवार वालों के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि शिवम का बड़ा भाई नौकरी पर गया था, उसकी मां और बहन भागलपुर बाजार गई हुईं थीं। तभी दिन में 1 बजे ये घटना घटी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। वहीं जितेंद्र ने बताया कि उनके बेटे की करंट लगाकर हत्या करने के बाद शव को घर में फेंक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+