'पंच परमेश्वर न्याय रथ यात्रा' निकाल कर बिहार पंच सरपंच संघ के सदस्य ले सकते हैं बड़ा फ़ैसला, जानिए
Bihar Panch Sarpanch Sangh Protest: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश के मुखिया मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं प्रदेश में सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी ही है। पहले शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया जिससे सरकार बैकफुट आ गई। वहीं पंच सरपंच संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है।
वन इंडिया हिंदी से सरिता कुमारी (प्रखंड उपाध्यक्ष, पंच सरपंच संघ बरौनी) ने कहा कि हम लोग लोक तांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के सभी 38 ज़िलों में शांतीपूर्ण तरीक़े से धरना प्रदर्शन किया गया। 1977 के बाद पहली बार राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

रेणु देवी (प्रखंड अध्यक्ष, पंच सरपंच संघ बरौनी) ने कहा कि धरना प्रदर्शन के कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के ज़रिए से मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया गया है। 30 सितंबर तक अगर प्रदेश सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है। 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन भीतीहरवाचम्पारण से पंच परमेश्वर न्याय रथ यात्रा निकाली जाएगी।
पंच, सरपंच, उप सरपंच और कर्मियों द्वारा हर ज़िले में भ्रमण कर संयुक्त हस्ताक्षर कराकर राजधानी पटना पहुचेंगे। इसके बाद सामूहिक तौर पर राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप देंगे। इसके साथ ही बिहार के ग्राम कचहरी नामक संस्था को बंद करने की भी मांग करेंगे। इसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।
बिहार पंच सरपंच संघ ने सत्ता धारी दल और प्रतिपक्ष के नेताओं से अपील की है कि ग्राम कचहरी सभी सुविधा की संपन्नता के लिए संघर्ष में मदद करें। पंच परमेश्वर का आवाज़ बन मांगों को पूरा करवाने में मदद करें। सहयोग नहीं करने पर आगामी लोकसभा और विधानसभा सभा चुनाव में ख़ामियाज़ा भुगतने के लिए तैयार रहें ।












Click it and Unblock the Notifications