आठ महीने से पेट दर्द से परेशान थी महिला, एक्स-रे में सामने आई डॉक्टर की करतूत
बिहार। बिहार के सासाराम में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, डॉक्टर ने आठ महीने पहले एक महिला के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इस दौरान लापरवाही से पेट में ही एक तौलिया छोड़ दिया। अब दूसरे डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर पेट से तौलिया निकाला है।

पेट दर्द से परेशान थी महिला
जानकारी के मुताबिक, सासाराम के एक गांव में रहने वाली महिला का करीब आठ महीने पहले सासाराम के ही एक डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इसके बाद महिला घर चली गई थी। कुछ दिन बाद से ही महिला के पेट में दर्द रहने लगा। महिला ने कई डॉक्टरों को दिखाया, जहां से उसे दवाई दे दी गई, लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। आठ महीने परेशान रहने के बाद एक्सरे करवाया गया, जिसमें पेट के अंदर कुछ दिखाई दिया।
महिला के पेट में था तौलिया
सासाराम के सर्जन डॉ. उपेंद्र राय ने महिला का ऑपरेशन किया और पेट से एक तौलिए को निकाला। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान टेट्रा नामक एक 'मेडिकेटेड तौलिए' का उपयोग होता है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने लापरवाही में टेट्रा तोलिया पेट में ही छोड़ दिया। 8 महीने से पेट में कचरा रहने के कारण आंत के कई हिस्से सड़ गए थे, जिसे ऑपरेशन से ठीक किया जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications