बिहारः भाकपा (माले) के विधायकों को टांग कर मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला, देखें वीडियो

पटना। बिहार विधानसभा के मार्शलों ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सदन में हंगामा करने के बाद भाकपा (माले) के विधायकों को सदन से बाहर कर दिया। ऐसे कुल आठ विधायकों को सदन से बाहर किया गया। सीपीआई (एम-एल) एल के विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महिलाओं पर हत्याओं और अत्याचारों का सिलसिला जारी है।

Marshals of Bihar Legislative Assembly carry CPI(ML) MLAs out of the House

Recommended Video

    Bihar Assembly में जबरदस्त हंगामा, 8 MLAs को Marshals ने उठाकर बाहर निकाला | वनइंडिया हिंदी

    हिंदू-मुस्लिम का बंटवारा कर तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हम इस पर चर्चा चाहते थे। लेकिन यह सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने हमें मार्शलों की मदद से बाहर निकाल दिया। बता दें कि बीते बुधवार को असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी के विधायक को भी सदन से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वे धरने पर भी बैठक गए। दरअसल, एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे। वे इस दौरान सदन में बेल के अंदर आ गए। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट कर दिया गया।

    बता दें कि अख्तरुल इमान विधानसभा में AIMIM के नेता हैं। बिहार में ओवैसी की पार्टी के 5 विधायक हैं। अख्तरुल इमान सदन में सीमांचल में नदियों और कटाव का मुद्दा उठा रहे थे और इस को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे। इसके बाद वे बेल के अंदर आ गए और हंगामा करने लगे, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट करा दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+