'आपकी मम्मी बोलती हैं, ये हमारी बात नहीं मानता...शादी कर लीजिए अब', भरे मंच से लालू ने राहुल गांधी को दी सलाह
पटना में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान मंच से बोलते हुए राजद प्रमुख राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया ने उन्हें बताया कि राहुल गांधी उनकी बात नहीं सुनते।
Lalu Yadav in opposition Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान बिहार के पूर्व सीएम वे राजद प्रमुख लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी की सलाह दे डाली। उन्होंने मंच से कहा कि कांग्रेस की पूर्व चीफ सोनिया गांधी ने उनसे कहा कि बेटा यानी राहुल गांधी शादी की बात पर उनकी नहीं सुनते। लालू यादव ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में विपक्ष आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से फिट हूं। आगामी चुनाव में मोदी जी को फिट करना है।
VIDEO | "Rahul Gandhi didn't follow my suggestion earlier. He should have married before. But still it's not too late," RJD supremo Lalu Prasad Yadav quips at Rahul Gandhi after opposition meeting held in Patna.#OppositionMeeting pic.twitter.com/o22ICLTujM
— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2023
मंच से ही लालू यादव ने राहुल गांधी से शादी की भी अपील कर डाली। उन्होंने कहा कि आप अब शादी कर लीजिए। सभी लोग बारात चलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद ने बीजेपी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी से नाराज होकर हनुमान जी अब हम सब लोगों के साथ आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications