VIDEO: मिस्‍डकॉल पर प्‍यार में पड़ गई एक बच्‍चे की मां, घर से भागकर मंदिर में की प्रेमी से शादी और फिर जो हुआ...

पटना। बिहार के बांका में मिस्‍ड कॉल पर एक शादीशुदा महिला को इस कदर प्‍यार हुआ कि उसने घर-परिवार की मर्यादा को ताख पर रख दिया। सामाजिक उसूलों को दरकिनार करते हुए महिला प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई और देवघर मंदिर में व्‍याह रचा लिया। प्रेमी पर भी प्‍यार का परवान बराबर था। वो महिला को दुल्‍हन की पोशाक में अपने घर लेकर पहुंच गया। प्रेमी और महिला पक्ष के लोगों को जब इस बात का पता चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गई जिसके बाद पुलिस ने दबाव बनाया तो प्रेमी-प्रेमिका ने थाने में आत्‍मसमर्पण कर दिया। आपको बता दें कि महिला का एक बेटा भी है जिसकी उम्र ढाई साल है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

19 मई को दोनों भागे थे अपने-अपने घर से

19 मई को दोनों भागे थे अपने-अपने घर से

जानकारी के मुताबिक विवाहित महिला का नाम सीमा (बदला हुआ नाम) है। बीते 19 मई को वो घर से प्रेमी प्रियांशु के साथ भागी थी। देवघर पहुंचकर दोनों ने शादी रचाई और कोलुहा गांव पहुंचे। यहां परिजनों के उग्र रूप को देखकर दोनों भागकर पटना चले गए। इस बीच पुलिस ने दबिश बनाया और प्रियांशु के भाई गोल्डन मंडल एवं दोस्त सत्यपाल कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रियांशु और सीमा ने मंगलवार सुबह ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मिस्‍डकॉल पर हुआ था प्‍यार, दोनों मिल भी चुके थे कई बार

मिस्‍डकॉल पर हुआ था प्‍यार, दोनों मिल भी चुके थे कई बार

प्रियांशु ने बताया कि उसका आधार कार्ड नहीं होने के कारण पुलिस हिरासत में रहे दोस्त के आधार कार्ड पर सिम खरीदा था। अंजान मिस्ड कॉल से दोनों के बीच एक साल पूर्व बातचीत शुरू हुई। जो प्यार में बदल गया। इस दौरान दो बार वह हाजीपुर जाकर प्रेमिका से मिला फिर उसने शादी करने का दवाब बनाया।

ढाई साल के एक बच्‍चे की मां है सीमा

ढाई साल के एक बच्‍चे की मां है सीमा

20 मई को देवघर में शादी रचाकर घर पहुंचे तो पिता ने पुलिस के हवाले करने की बात कहकर घर से भगा दिया। सीमा ने बताया कि उसकी पहली शादी तीन वर्ष पूर्व हाजीपुर के मनहार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह से हुई थी। जिसमें आदर्श कुमार नामक ढाई साल का पुत्र भी है। पर अब हम दोनों पति पत्नी बन चुके हैं। वैसे अपने पुत्र को भी साथ रखना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+