Manoj Bajpayee: क्या बिहार की राजनीति में आएंगे मनोज बाजपेयी? खुद दिया जवाब
Manoj Bajpayee: बिहार की माटी के लाल और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राजनीति में आने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सियासत में एंट्री को लेकर खुलकर बोला है।। बता दें कि पिछली बार मनोज बाजपेयी जब बिहार आए थे तब उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उसी समय से अटकलें लग रही थीं कि क्या मनोज बाजपेयी राजनीति में आएंगे? लेकिन मनोज बाजपेयी ने अब खुद इस मामले पर जवाब देकर अटकलों को विराम लगा दिया है।
क्या कहा मनोज बाजपेयी ने?
दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने स्पष्ट कर दिया है वह पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं पिछली बार बिहार आया था, तो मैंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। तब से, लोग अनुमान लगाने लगे कि मैं राजनीति में शामिल हो जाऊंगा। मैं 200 प्रतिशत दावे के साथ कह सकता हूं कि मैं ऐसा नहीं करूंगा। मुझे खुद पर यकीन है इसलिए राजनीति में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।

पश्चिमी चंपारण जिले के बेलवा गांव के रहने वाले बाजपेयी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के प्रचार के लिए पटना में थे। इस फिल्म में वह एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी की स्टोरी काफी पावरफुल लोगों के इर्द गिर्द घूमती है। जिनका पूरी सोसाएटी में दबदबा है। उसी समाज में एक साहसी आदमी उभर कर सामने आता है जो कि हर काम में अकेले काफी रहता है।
मैं अभिनेता हूं अभिनेता ही रहूंगा: मनोज वाजपेयी
तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके बाजपेयी ने कहा कि मैं अभिनेता हूं और अभिनेता ही रहूंगा। राजनीति में आने का सवाल कैसे उठता है? नई फिल्म नीति लाने की बिहार सरकार की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत नई फिल्म नीति पेश करनी चाहिए, जो राज्य के कलाकारों को उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। इससे उन फिल्म निर्माताओं को भी लाभ होगा जो शूटिंग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications