'सिंगल युवाओं को बाइक और गांव में हवाई अड्डा', वायरल हुआ प्रधानी के उम्मीदवार का मजेदार घोषणा पत्र

पटना, 10 सितंबर। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है, प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इस बीच चुनावी मैदान में खड़े उम्मीदवारों को लेकर अजीबोगरीब खबरें सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर की ग्राम पंचायत राज मकसूदा के प्रधान पद के उम्मीदवार का घोषणापत्र पढ़ने के बाद हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर अब उसकी तस्वीर वायरल हो रही है, अजीबोगरीब घोषणाएं पढ़ लोग पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो गए हैं।

घोषणाओं का पोस्टर जमकर वायरल

घोषणाओं का पोस्टर जमकर वायरल

इंटरनेट पर इन दिनों पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले उम्मीदवार युवा तुफैल अहमद की घोषणाओं का पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने प्रधानी जीतने के लिए गांव वालों से गजब के वादे किए हैं। घोषणा पत्र का स्लोगन भी दिलचस्प है, इसमें लिखा है, 'आप रखिए हम पर विश्वास, एक-एक का होगा विकास'। आगे लिखा है, ग्राम पंचायत राज मकसूदा से मुखिया पद के भावी उम्मीदवाद सुयोग्य, शिक्षित एवं युवा तुफैल अहमद।

गांव वालों से सात मुख्य वादे

गांव वालों से सात मुख्य वादे

वायरल पोस्ट में गांव वालों से सात मुख्य वादे किए गए हैं, ऐसे वादे शायद ही आज तक किसी उम्मीदवार द्वारा किए गए होंगे। ये है उम्मीदवार प्रधान के मुख्य वादे-

  1. प्रधान बनते ही पूरे गांव को सरकारी नौकरी।
  2. गांव में हवाई अड्डे की सुविधा।
  3. सभी सिंगल युवाओं को अपाचे बाइक।
  4. लड़कियों के लिए फ्री ब्यूटी पार्लर एवं एक सिलाई मशीन की व्यवस्था।
  5. बुजुर्गों के लिए प्रतिदिन एक-एक पैकेट तंबाकू और बीड़ी का बंडल मुफ्त।
  6. रोड के साथ-साथ खेतों में टाइल्स लगाकर शहरीकरण करना।
  7. नल जल योजना में पानी की जगह दूध का सप्लाई किया जाएगा।
भावी प्रधान ने दी सफाई

भावी प्रधान ने दी सफाई

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घोषणा पत्र को लेकर जब प्रधानी चुनाव में खड़े तुफैल अहमद से पूछा गया तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उनके मुताबिक किसी ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर भद्दा मजाक किया है, उन्होंने ऐसा कोई पोस्टर नहीं छपवाया।

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी को ओवैसी ने दिया ऑफर, बोले- जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहते, वहां का टिकट लें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+