सऊदी से फोन पर दिया तीन तलाक, बदनाम करने के लिए पत्नी के अंतरंग वीडियो किए वायरल

बिहार। बिहार के वैशाली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का आरोप है कि उसके पति मोहम्मद जावेद आलम ने शादीशुदा होने के बावजूद प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। कुछ दिन बाद सऊदी अरब चला गया। अब उसने सऊदी से ही फोन पर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि अब वह युवती के अंतरंग वीडियो को रिश्तेदारों के बीच वायरल कर रहा था। पीड़ित युवती ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

man gives triple talaq to wife from saudi arabia and circulating her intimate video to relatives

झूठ बोलकर की शादी, फिर तीन तलाक

पीड़िता के मुताबिक, 28 सितंबर 2018 को उसने मुजफ्फरपुर के रहने वाले मोहम्मद जावेद आलम से शादी की थी। कुछ दिन बाद उसे पता चला​ कि जावेद पहले से शादीशुदा है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। एक दिन जावेद आलम अचानक उसे बिना बताए सऊदी अरब चला गया। पति के सऊदी जाने के बाद ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके चली गई। पति ने सऊदी से फोन कर तीन तलाक देते हुए रिश्ता खत्म कर दिया।

रिश्तेदारों को भेज रहा अंतरंग वीडियो

आरोप है कि पति अब उसे बदनाम करने के लिए युवती के साथ बनाये गए अंतरंग वीडियो को वायरल कर रहा है, उसके रिश्तेदारों को भेज रहा है। यही नहीं ससुरालवाले उसे जान से मारने की कोशिश भी कर चुके हैं। युवती ने पति और उसके परिवारवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+