Malmas Mela 2023: CM नीतीश के पोस्टर से Deputy CM तेजस्वी की तस्वीर ग़ायब, तेज़ हुई सियासी चर्चा

Malmas Mela 2023 Poster Politics In Bihar: CM नीतीश कुमार के गृह ज़िला नालंदा में मलमास की तैयारियां ज़ोरों पर है। मेले के मद्देनज़र शहर में कई जगहों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाएं गए हैं। सरकारी पोस्टर से उपमुख्यमंत्री की तस्वीर ग़ायब होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या, फिर से प्रदेश की सियासी फिज़ा बदलने वाली है?

नालंदा जिला के राजगीर में 18 जुलाई से मलमास मेला शुरू होने वाला है। धार्मिक आस्था और पर्यटन के अनूठे संगम और सुविधाओं का उल्लेख में लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नज़र आ रही है। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर पोस्टरों और होर्डिंग्स से गायब है।

Malmas Mela 2023 poster politics

मलमास मेला के मददेनज़र आगंतुकों के स्वागत में लगे पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर नहीं होने पर राजद और जद (यू) के रिश्तों पर सियासी चर्चा तेज़ गई है। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई के आरोप पत्र (रेलवे-नौकरियों के बदले जमीन घोटाला मामला) की वजह से उनसे दूरी बनाई जा रही है।

साल 2017 में, जब तेजस्वी का नाम एक अन्य मामले में आया था, तो मुख्यमंत्री नीतीश ने कुमार ने राजद के साथ गठबंधन तोड़ने से पहले सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की थी। भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी। हालांकि, इस बार सियासी नज़ारा अलग है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन सिंह) और विजय कुमार चौधरी (वित्त मंत्री) तेजस्वी के बचाव में बयान दे रहे हैं। वहीं पोस्टर से तेजस्वी की तस्वीर गायब होने के मामले में राजद के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इसे किसी अलग नज़रिए से नहीं देखना चाहिए।

आम तौर पर पोस्टरों में उन्हीं नेताओं की तस्वीर लगाई जाती है जो समारोहों में शिरकत करते हैं। हर कार्यक्रम में डिप्टी सीएम की तस्वीर लगाना ज़रूरी नहीं है। वहीं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने कहा कि इसके पीछे किसी भी तरह की सियासत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का प्रायोजित समारोह है। सीएम नीतीश कुमार राज्य के प्रमुख हैं, इसलिए उनकी तस्वीर ली गई है। मुख्यमंत्री किसी के बीच भेदभाव नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+