Mai Bahin Maan Yojana: क्या है माई बहिन मान योजना जिसे लेकर तेजस्वी ने किया बड़ा ऐलान, कैसे मिलेगा फायदाय़
Mai Bahin Maan Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को राज्य की राजनीति में नई हलचल मचा दी। राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने एक के बाद एक ऐसे वादे किए, जिन्होंने चुनावी मैदान का तापमान बढ़ा दिया है। महिलाओं से लेकर किसानों और सरकारी कर्मचारियों तक, तेजस्वी ने सबके लिए कुछ ना कुछ ऐलान किए हैं।
हर वर्ग को साधने की कोशिश में तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो बिहार की हर महिला को ₹30,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, किसानों को बोनस देने और हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का भी भरोसा दिया।

क्या है 'माई-बहन मान योजना'?
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही राज्य की हर महिला को ₹30,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं बदलाव की असली ताकत हैं, और यह योजना उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भर बनाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों से की जाएगी वसूली? पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले सरकार की सख्ती
माई-बहन मान योजना का मकसद
इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी। इच्छुक महिलाएं 8800023525 पर मिस्ड कॉल देकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती हैं। तेजस्वी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत का वादा
तेजस्वी यादव ने सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कई वादे किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को फिर से लागू किया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी कर्मियों और पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के अंदर ही होगी, ताकि उन्हें परिवार से दूर न रहना पड़े।
किसानों को धान और गेहूं पर मिलेगा बोनस
किसानों के लिए तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो धान और गेहूं की खरीद पर बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ₹300 प्रति क्विंटल और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था किसानों और मजदूरों पर टिकी है, इसलिए उन्हें सम्मानजनक दाम देना उनकी प्राथमिकता होगी।
हर घर को सरकारी नौकरी का वादा दोहराया
राजद नेता ने एक बार फिर कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद राज्य के हर घर से कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी जाएगी और 20 महीनों के भीतर इसे पूरा किया जाएगा।
महिलाओं और युवाओं पर नजर
तेजस्वी यादव के इन वादों से बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घोषणाएं महिलाओं, किसानों और युवाओं को साधने की कोशिश हैं - जो राज्य की चुनावी तस्वीर बदलने की ताकत रखते हैं।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना पर AAP का सवाल, क्यों रह गईं ज्यादातर महिलाएं बाहर?
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications