बिहारः मधुबनी गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के गांव में मूक-बधिर लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप मामले में आंख फोड़ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार की देर रात को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पीड़िता की इसलिए आंखें फोड़ दी ताकि वह आरोपितों को पहचान न सके।

madhubani police arrested three accused in case of misdeed

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरलाखी के एक गांव की छात्रा थूमहानी नदी के पास खेत में बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद युवक ने गेहूं के खेत में उसके साथ रेप किया। फिर जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने खेत में रखी किसी चीज से हमला कर दिया। घटना के बाद जब लड़की बेहोश हो गई तो आरोपित उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया। वहीं जब कुछ बधार पहुंचे तो देखा कि पीड़िता बेहोश पड़ी है।

फिर उसे आनन-फानन में PHC उमगांव ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मधुबनी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे दरभंगा रेफर किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे और उसके गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की एक आंख पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+