मधुबनीः 45 सेकंड में अराधी लूट ले गए LIC का 39 लाख रुपये, फायरिंग में कैश वैन गार्ड की मौत
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बाजार में शुक्रवार को बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर केवल 45 सेकंड में एलआईसी के 39 लाख रुपये लूट लिये। वहीं इस अंधाधुंध फायरिंग में कैश वैन गार्ड की मौत हो गई। लूट की खभर मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं और बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों का सुराग पाने की कोशिश कर रही है।

शुक्रवार की दोपहर को एलआईसी का कैश लेकर पील कलर का कैश वैन एक्सिस बैंक के सामने रुका। वैन के रुकते ही पहले से वहां घात लगाए अपराधियों में से एक ने गार्ड को गोली मारी और रुपये से भरे काले रंग के बैग को लूटने के बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ भागने लगा। थाना चौक की तरफ भागने के दौरान रुपये लेकर भाग रहा अपराधी एक बार नीचे भी गिरा लेकिन तुरंत उठकर अपने साथियों के साथ भाग गया।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए कम से कम 5 राउंड फायरिंग की। मौके से पांच खोखा बरामद हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है












Click it and Unblock the Notifications