बिहार: 8 साल की बच्ची का वजन हुआ 85 किलो तो मां-बाप ने घर से निकाला

Recommended Video

    Bihar: 85 KG की हुई बेटी तो माँ बाप ने घर से निकाल दिया | वनइंडिया हिंदी

    मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा प्रखण्ड के लोआ लगान निवासी अनिल साह की पुत्री आंचल कुमारी लगातार बढ़ रही मोटापे की वजह से परेशान है। बच्ची की उम्र करीब 8 साल है। बच्ची का वजन लगातार बढ़ ही रहा है जो परिवार के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। अब तो स्थिति ऐसी है कि उसका चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है। बच्ची को कोई गंभीर बीमारी है जिसका इलाज कराना उसके मां-बाप की सामर्थ्य के बाहर है। हालात ये हो गए कि उसके माता-पिता ने भी उसका साथ छोड़ दिया और उसे उसके नाना-नानी के घर छोड़ गए हैं।

    madhepura 8 years old girl weight 85 kilogram bihar

    मजदूर है पिता
    इस बच्ची का नाम आंचल है। उसके पिता पेशे से मजदूर हैं और कम पैसों में ही अपना और परिवार का गुजारा करते हैं। बच्ची के तेजी से बढ़ते वजन और बढ़े शरीर के चलते घर में दिक्कतों का माहौल है। बच्ची की डाइट भी इनमें से एक है। पिता का कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह बच्ची के खाने पीने से लेकर उसके इलाज का खर्च उठा सकें।

    madhepura 8 years old girl weight 85 kilogram bihar

    हार्मोनल डिस बैंलेस की वजह से थम नहीं रहा मोटापा
    बच्ची की दादी रामपरी देवी का कहना था की आंचल का इलाज मुगेंर के प्राइवेट अस्पताल में कराया गया जहाँ डॉक्टर ने चर्बी बढ़ने की बात कही और इलाज में 5 हज़ार रुपया प्रतिदिन लगने की बात कही। आंचल के पिता दिल्ली पंजाब जाकर मजदूरी करते है, उनकी परिवार में गरीबी लाचारी के कारण अधिक रुपये खर्च करना उनके बस के बाहर है। मधेपुरा अस्पताल के उपाधीक्षक अखलेश कुमार का कहना है की यह एक हार्मोनल बीमारी है, जिसे इलाज के बाद ठीक किया जा सकता है मगर इसका इलाज बाहर ही संभव है। अंजली के परिवार पैसे के अभाव में इलाज कराने में असमर्थ है इधर बच्ची का वजन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द ही इसका इलाज नहीं कराया गया तो बच्ची की मौत भी हो सकती है। ऐसे में अंजली को किसी रहनुमा की तलाश है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+