2 युवतियों में हुआ प्यार, मां-बाप ने किया मना तो भागकर पति-पत्नी की तरह रहने लगीं, फिर एक दिन..

Bihar news, जमशेदपुर। प्यार की खातिर ऐसा तो हमेशा होता है, जब लड़का-लड़की एक-दूजे के साथ भागे हों। मगर, हजारों में एक मामला ऐसा भी सामने आता है, जब दो सहेलियों में ही प्यार हो जाए और वे आपस में पति-पत्नी की तरह रहने के ख्वाब संजो लें। उनके रिश्ते का पता जब उनके मां-बाप या भाईयों को चले तो वे रफ्फूचक्कर हो जाएं। बिहार में कुछ ऐसा ही हुआ, दो सहेलियों के बीच। मगर, उनकी आपस में शादी कर जीने के ख्वाहिशें पूरी नहीं हो सकीं, कि घर से कहीं दूर एक कमरे पर उनकी लाशें ही मिलीं।

परिजनों को लगी रिश्ते की भनक तो घर से भागीं लड़कियां

परिजनों को लगी रिश्ते की भनक तो घर से भागीं लड़कियां

जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले दो परिवारों के बीच भाईचारा था। उनकी बेटियां भी एक-दूजी की सहेली बन गईं। मगर, परिजनों को यह अंदाजा नहीं था कि वे आपस में ही शादी के ख्वाब पाल लेंगी। सच यही था कि उनका इंट्रेस्ट एक-दूजी में हो गया। दोनों में से एक 21 साल की थी और दूसरी 16 साल की। परिजनों को उनकी दोस्ती पसंद नहीं आई और एक दूसरी के साथ दिखने से मना किया। फिर क्या, वे दोनों मौका मिलते ही अपने-अपने घर से फरार हो गईं।

जमशेदपुर के पास गम्हरिया में किराए पर कमरा लिया

जमशेदपुर के पास गम्हरिया में किराए पर कमरा लिया

ओडिशा से वे दोनों झारखंड आईं और जमशेदपुर के पास गम्हरिया में जगन्नाथपुर रोड नंबर-8 निवासी अनुज कुमार के घर में किराये पर रहने लगीं। उधर, दोनों के नहीं मिलने पर घरों में कोहराम मच गया। फोन से पता चला कि वे दोनों झारखंड में हैं और साथ रह रही हैं। इस पर परिजनों ने उनसे घर लौटने को कहा। परिजन कॉल ट्रेस कर जमशेदपुर आ गए और उन्हें तलाशने लगे।

परिजनों को बेटियां नहीं, बल्कि उनके शव मिले

परिजनों को बेटियां नहीं, बल्कि उनके शव मिले

गुरुवार को परिजनों ने उनके ठिकाने का पता लगा लिया। मगर, यहां उन्हें अपनी बेटियां नहीं मिलीं, बल्कि उनके शव मिले। दोनों युवतियां फंदे से लटकी हुई थीं। जिसके बाद गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की तह तक जाने की कोशिश की। तब कुछ कड़ी सामने आईं।

मामला हत्या का लग रहा

मामला हत्या का लग रहा

एसडीपीओ अविनाश कुमार के अनुसार, युवतियां एक दूजे की घनिष्ट मित्र थीं। मगर, दोनों ने यहां सुसाइड किया, इसके कोई सुबूत नहीं मिले। प्रथमदृष्टया, ये मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उनके कमरे के आस-आस रहने वाले लोगों का कहना है कि दरवाजा खुला था और शव जमीन से सटे थे। ऐसे में ये भी हो सकता है कि दोनों को मारकर ही किसी ने फंदे पर लटका दिया हो।

लोगों का यह भी कहना है कि दोनों में से एक युवती, जिसकी उम्र करीब 21 साल थी, वह पैंट-शर्ट पहना करती थी। जबकि, दूसरी नाबालिग थी, वह ब्याहता के रूप में साथ रहती थी। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+