Love Affair: Reel बनाते हुए हुई दोस्ती, एक महीने तक शादीशुदा प्रेमिका के घर में रहा प्रेमी, फिर लेकर हुआ फरार
जीजा बन कर एक महीने तक घर में रहा, फिर अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति ने बताया कि दोनों शॉर्ट वीडियो बनाने के दौरान संपर्क में आये थे।

Love Affair: सोसल सइट पर शॉर्ट वीडियो (रील) बनाने का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। नौजवान युवक और युवती शॉर्ट वीडियो के ज़रिए अपने हुनर को निखार रहे हैं, तो वहीं इसका ग़लत इस्तेमाल भी हो रहा है। लोगों के रिश्ते भी टूट रहे हैं। ताज़ा मामला भागलपुर जिले का है, जहां सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो बनाने बनाते-बनाते एक महिला को युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर महिला अपने पति को छोड़कर घर से लाखों रुपये लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

3 लाख रुपये लेकर हुए फरार
भागलपुर बुढ़ानाथ महंत लेन (जोगसर थाना क्षेत्र) निवासी बाली मंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी बेवफाई कर सारा सामान लेकर भाग गई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में लिखा कि दिनेश सोनी नाम का युवक उसकी पत्नी ममता देवी उर्फ शोभा देवी को लेकर भाग गया है। वह दोनों अपने साथ में घर में रखे जेवरात समेत तीन लाख रुपये लेकर हो गए हैं। इसके साथ ही ज़मीन और LIC के दस्तावेज़, बैंक पासबुक और आधार कार्ड वगैरह भी साथ ले गए। इतना ही नहीं वह अपने साथ घर में रखा गैस सिलिंडर भी लेकर चले गए।

प्रेमी संग फरार हुई शादीशुदा महिला
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है, काम के सिसिले में घर से बाहर गया हुआ था, घर में अकेली बूढ़ी मां थी। जब वह वापस लौटा तो देखा की घर का सारा सामान गायब है। वहीं पत्नी को ढूंढा तो वह भी नहीं मिली। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल से दिनेश सोनी से कॉल पर बात कर रही थी। जब पति ने पूछा की कौन है तो बताया कि दिनेश उसका जीजा है। देहरादून में ज्वैलरी शॉप है, उसने दिनेश और उसके दुकान की तस्वीर भी दिखाई थी। व्हाटसएप्प चेक किया तो उसके जीजा का नाम दिनेश था।

पत्नी ने प्रेमी को बताया था जीजा
बाली मंडल ने की पत्नी ने कहा कि जीजा जी ने कहा है आपके लिए ज्वैलरी शॉप खोल देंगे। इससे आपको राज मिस्त्री का काम नहीं करना पड़ेगा। वहीं पीड़ित ने कहा इस तरह की गोल मटोल बातें कर उसकी पत्नी ने दिनेश को लाखों रुपये भी दिए। एक महीने पहले दिनेश घर बाली मंडल (पीड़ित व्यक्ति) के घर आया और जेवर दिखाते हुए कहा कि आप दुकान खोजना शुरु करें। इस तरह करते-करते वह एक महीने तक पीड़ित के घर में रहा। रात में वह एक दुकान दिखाकर बोला की यही पर जेवर की दुकान खोलेंगे। रात में ही वह सारा सामान लेकर बाली मंडल की पत्नी के साथ फरार हो गया।

मेरी पत्नी की हत्या कर सकता है दिनेश- पीड़ित
पीड़ित बाली मंडल ने कहा कि उसकी पत्नी शॉर्ट वीडियो बनाती थी, इसी तरह रील बनाते-बनाते वह दिनेश के संपर्क में आई। फिर उन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और उसकी पत्नी उसे जीजा जी बताया करती थी। इस तरह ही झांसा देते हुए वह दिनेश की बातों में आकर भाग गई। पीड़ित ने कहा कि उसे डर है कि दिनेश उसकी पत्नी का क़त्ल कर सकता है। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: 3 बच्चों के पिता ने की दूसरे धर्म की युवती से शादी, बेटी को पहचानने से किया इनकार,पहली पत्नी ने बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications