Love Affair: शिक्षक को हुआ छात्रा से प्यार, दोनों हुए घर से फरार,अब ढूंढ रही पुलिस
Love Affair: 25 वर्षीय शिक्षक को 19 साल की छात्रा से इश्क हो गया, जब लड़की के परिजनों ने इसका विरोध किया तो शिक्षक छात्रा को लेकर भाग गया। अब पुलिस शिक्षक को ढूंढ रही है।

Love Affair: बिहार के सीतामढ़ी जिले से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को अपनी छात्रा से ही प्यार हो गया और वह उसके साथ फरार हो गया है। 12वीं की छात्रा को सुबोध कुमार नाम का शिक्षक कोचिंग पढ़ाता था, इसी दौरान उसे छात्रा से प्यार हो गया। लड़की के परिजनों ने जब शिक्षक के प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो वह छात्रा को लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजन ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दी है। वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

शिक्षक को हुआ छात्रा से प्यार!
स्थानीय लोगों ने बाताया कि शिक्षक की उम्र 25 साल है, वहीं छात्रा की 19 साल की है। पिछले दो साल से युवती सुबोध कुमार के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मझौरा स्थित एक कोचिंग संस्थान में सुबोध कुमार पढ़ाता था। लड़की के परिजनों का आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाने के दौरान ही सुबोध कुमार ने उनकी बच्ची को प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की के परिजनों ने आरोपी शिक्षक सुबोध कुमार समेत उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है।

'दो साल से सुबोध के पास कर रही थी कोचिंग'
लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी 12वीं क्लास में पढ़ती है, पिछले दो सालों से वह सुबोध कुमार के पास पढ़ने जाती थी। इसी दौरान सुबोध ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। जब उन्हें प्रेम प्रसंग का पता चला तो बेटी का केचिंग जाना छुड़वा दिया। इसके बाद भी आरोपी शिक्षक उनके घर के चक्कर काटते रहता था। कई बार वह अपने दोस्तों के साथ भी उनके घर की तरफ घूमता दिखा है। युवती के पिता ने कहा कि आरोपी शिक्षक को घर के पास घूमते देखने पर उसे इधर आने से मना भी किया, लेकिन उसने बात नहीं मानी।
Recommended Video

प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है- जांच अधिकारी
युवती के पिता ने कहा कि चार दिन पहले आरोपियों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया। लड़की के परिजनों ने कहा कि बच्ची के साथ कोई अनहोनी नहीं हो इस बाबत पुलिस से बेटी को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले में अशोक कुमार (थाना अध्यक्ष, बथनाहा) ने कहा की, मामले की जांच एएसआई ललन कुमार को सौंपी गई है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मामले की तफ्तीश की जा रही है, वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 'प्रेम प्रसंग और हाई वोल्टेज ड्रामा’, Social Media के ज़रिए हुआ प्यार, मांग में सिंदूर भरते ही हुआ ख़त्म












Click it and Unblock the Notifications