Loksabha Election: क्या बिहार में भाजपा को तोड़ पाएंगे तेज प्रताप यादव, जानिए क्यों तेज़ हुई चर्चा?
Loksabha Election: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप भी जारी है। इसी क्रम में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने हैरतअंगेज़ दावा किया है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा है कि भाजपा 2024 में खत्म हो जाएगी। वहीं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मज़बूत कर रहे हैं। महागठबंधन पूरी तरह से एक साथ है।

मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशद्रोही बताते हुए कहा कि देश में रह कर भारत को गाली देना अच्छी बात नहीं है। तेज प्रताप यादव के दावे पर सियासी जानकारों का कहना है कि कुछ भी मुमकिन हो सकता है।
INDIA और NDA की सियासी पकड़ के ऐतबार से महागठबंधन ज्यादे मज़बूत दिख रहा है। चुनावी माहौल में नेताओं का पाला बदलना आम बात है। सभी राजनेता चाहते हैं कि वह कुर्सी पर क़ाबिज़ रहे। वहीं बिहार में भाजपा पर राजद और जदयू के मुकाबले कमज़ोर स्थिति में हैं।
तेज प्रताप यादव ने जो दावा किया है कि उनके संपर्क में भाजपा के कई बड़े नेता हैं, जो कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा का सुपड़ा साफड होने वाला है। बिहार के सियासी समीकरण को देखते हुए यह भी संभव है कि भाजपा में टूट पड़ सकती है। चुनावी माहौल में पार्टी बदलने का सिलसिला तो लगा ही रहता है।












Click it and Unblock the Notifications