Survey: नीतीश के आने से बीजेपी को होगा लाभ? आज हुए लोकसभा चुनाव तो NDA को बिहार में मिलेंगी कितनी सीटें?
Opinion Poll: कड़कड़ाती ठंड में बिहार का पारा काफी गर्म है क्योंकि वहां सत्ता का परिवर्तन जो हो गया है, हालांकि राज्य के सीएम नीतीश कुमार ही हैं लेकिन इस बार उनके साथ लालू की लालटेन नहीं बल्कि भाजपा का कमल है।

नीतीश कुमार ने एक बार फिर से BJP का दामन थाम लिया है, जिसके बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया अलायंस' को भारी झटका लगा है।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर कल तक बीजेपी के खिलाफ जहर उगलने वाले नीतीश कुमार अचानक से उसके प्रति नरम कैसे पड़ गए और ऐसा क्या हुआ कि भाजपा भी अपने पुराने साथी के जख्मों को भूलाकर मुस्कुराने लग गई?
भाजपा ने एक इंटरनल सर्वे किया था-दैनिक भास्कर की रिपोर्ट
दैनिक भास्कर की छपी खबर के मुताबिक दरअसल हाल ही में भाजपा ने एक इंटरनल सर्वे किया था, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे आए थे, जिसे देखकर भाजपा के माथे पर लकीरें आ गई थीं।
अति पिछड़ा वर्ग नीतीश कुमार के साथ
दरअसल सर्वे में कहा गया था कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बिहार का अति पिछड़ा वर्ग (जो कि राज्य में सबसे ज्यादा 36 प्रतिशत है) वो नीतीश कुमार के साथ है, जिसकी वजह से भाजपा को करीब दस सीटों का सीधे नुकसान हो रहा था इसी वजह से उसने नीतीश कुमार को ग्रीन सिग्नल दिया और आज बिहार में सत्ता की तस्वीर बदल गई।
अब नीतीश के साथ फिर से हाथ मिलाने से उसे कितना फायदा होगा ये तो लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम बताएंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि नीतीश कुमार के इस कदम से विपक्षी गठबंधन को अंदर तक झकझोर दिया है।
एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया
हालांकि एक महीने पहले एबीपी के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया था कि जिसमें उसने जनता से सीछे प्रश्न किया था कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बिहार में 'इंडिया' गठबंधन और NDA को कितनी सीट मिलगी?' तो इसमें भी चौंकाने वाले नतीजे आए थे। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को काफी कड़ी टक्कर 'महागठंबधन' से मिल रही थी। रिजल्ट निम्नलिखित था, आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की चालीस सीट हैं।
- किसे कितनी सीट ?
- बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 16-18 सीटें
- (कांग्रेस + इंडिया अलायंस) 21-23 सीटें
- अन्य- 0-2
मतलब उस वक्त नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे और इसी वजह से उसका पलड़ा भारी था।
इंडिया टीवी के सर्वे में स्थिति थोड़ी उलट थी
लेकिन इंडिया टीवी के सर्वे में स्थिति थोड़ी उलट थी, उसके मुताबिक सर्वे में जनता ने NDA को 30 सीटें और INDIA अलांयस को 10 सीटें दी थीं। फिलहाल ये तो सर्वे की स्थिति है अब नीतीश का साथ एनडीए के लिए और उनका ये कदम उनके खुद के लिए कितना लाभप्रद है, इस बारे सटीक पता तो लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम ही बताएंगे लेकिन इस बारे में आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया जरूर कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम क्या थे?
- कुल सीटें -40
- भाजपा ने जेडी (यू) के साथ चुनाव लड़ा था।
- भाजपा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की।
- जद (यू) को 16 सीटें मिलीं थी।
- लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें मिली थीं।
- कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी।
-
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications