Lok Sabha Chunav: टिकट के लिए 55 की उम्र में इस नेता ने रचाई शादी, खुद नहीं तो पत्नी को...

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में टिकट की दावेदारी के लिए दांवपेंच का खेल शुरू हो गया है। सभी सियासी पार्टी के नेता अपने-अपने तरीक़े से टिकट पर दावेदारी कर रहे हैं।

टिकट के लिए नेताओं के जारी दांवपेंच के बीच एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जहां 55 साल की उम्र में कुख्यात बदमाश अशोक महतो ने सिर्फ इसलिए शादी रचाई ताकि उन्हें लोकसभा का टिकट मिल जाए।

Lok Sabha Election This leader got married at the age of 55 for ticket of munger lok sabha seat

अब आप सोच रहे होंगे कि शादी से लोकसभा टिकट का कनेक्शन क्या हैं। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते बिहार की सियासत में आपराधिक चेहरे की काफी लंबी फेहरिस्त रही है, इसमें एक नाम कुख्यात बदमाश अशोक महतो का भी जुड़ा हुआ है।

55 साल की उम्र में अशोक महतो ने मंगलवार को दिल्ली की एक लड़की से आनन-फानन मे शादी रचाई है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि उम्र ढल जाने के बाद शादी सिर्फ़ इसलिए की है ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंगेर से टिकट मिल जाए।

अशोक महता मंगलवार को 50 गाड़ियों के काफिले के साथ जगदंबा स्थान मंदिर (पटना) पहुंचे और वहां आरके पुरम दिल्ली की रहने वाली 46 वर्षीय अनीता से शादी रचाई। करौटा में मां जगदंबा स्थान मंदिर (सलेमपुर थाना क्षेत्र, पटना) में हुई शादी में अशोक महतो के परिजन समेत समर्थकों ने भी शिरकत की।

Lok Sabha Election This leader got married at the age of 55 for ticket of munger lok sabha seat

अशोक महतो RJD के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह रहने वाले पकरीबरावां (नवादा) के हैं। उनका आपराधिक इतिहास बहुत ही सुर्खियों में रहा है। इस वजह से अगर राजद उसे उन्हें टिकट नहीं मिले तो वह पत्नी को चुनावी मैदान मे उतारने की तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुंगेर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+