Lok Sabha Chunav: 5वीं बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, PM Modi के बाद गृहमंत्री प्रदेश में गुज़ारेंगे रात

Lok Sabha Chunav Bihar: बिहार में पांचवे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज़ हो चुका है। भाजपा के दिग्गज नेताओं का लगातार बिहार दौरा जारी है। पांचवे चरण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। यह उनका पांचवी बार बिहार दौरा है।

अमित शाह इससे पहले औरंगाबाद सीट, कटिहार सीट, झंझारपुर सीट, बेगूसराय सीट और उजियारपुर सीट पर चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पटना में रात गुज़ारेंगे।

Lok Sabha Election Amit Shah Bihar daura after PM Modi Home Minister will spend night in bihar

केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम की मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात को अमित शाह पटना आएंगे और रात्रिविश्राम पटना में ही करेंगे। इसके बाद 16 मई (गुरुवार) सीतामढ़ी लोकसभा सीट और मधुबनी लोकसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र एनडीए प्रत्याशियों के लिए बिहार में चुनावी रैलियों करने यह पांचवी बार गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं। शाह का कार्यक्रम के मुताबिक बुधवार को अमित शाह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार का दौरा करेंगे।

अमित शाह पश्चिम बंगाल के हुगली में सुबह 11 बजे जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद शाह ओडिशा के गंजम में दोपहर 2 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाम को कटक में रोड शो भी करेंगे। रोड शो के बाद वह बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे।

बुधवार रात करीब 9 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वह मौर्य होटल के लिए रवाना होंगे। होटल में बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी मंथन हो सकती है। मौर्य होटल में ही उनके रात गुज़ारने का इंतज़ाम किया गया है।

रात्रिविश्राम के बाद गुरुवार को अमित शाह सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि हाल ही में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना में ही रात गुज़ारी थी। दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान उन्होंने पटना में रोड शो भी किया था। इसके बाद राजभवन में रात गुज़ारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+