'राहुल गांधी की बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता', पटना में बोले एमपी सीएम मोहन यादव
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार 27 मई को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां सीएम यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी की बात को कोई भी गंभीरता से लेता ही नहीं है।
पटना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव से सवाल पूछा गया कि विपक्ष कह रहा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बन रही है? इस सवाल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, राहुल गांधी के बारे में क्या कहे...उनकी बात को कोई गंभीरता से लेता ही नहीं है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी सरकार 2014 में गंवा दिया। दूसरी बार जब चुनाव लड़ने गए तो उनके पास सिर्फ एक बस की सवारी जितने सांसद रह गए हैं। अगर ऐसा ही हाल रहा तो उनके पास एक टेंपो की सवारी जितने सांसद बचेंगे। बता दें कि सीएम यादव पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में पटना के मानेर पहुंचे।
Recommended Video
यहां सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ ही जितने भी परिवार वादी पार्टी है। वे सभी कोई भी बड़ा पोस्ट किसी अन्य को नहीं देना चाहते। अपने परिवार वालो को ही देंगे। जहां से मैं आता हूं वहा तो हमारी आबादी 500 भी नहीं है, लेकिन इतनी कम आबादी होने के बावजूद मुझे इतना कुछ मिला, यह नरेंद्र मोदी जी की देन है।












Click it and Unblock the Notifications