Bihar Chunav Result 2024: BJP के स्टार प्रचारकों की इन 14 सीटों में दांव पर लगी शाख, हारी तो तेजस्वी और हो...

Bihar Lok sabha Result 2024: लोकसभा 2024 के चुनाव में RJD नेता तेजस्वी यादव के चुनाव प्रचार पर विपक्षी नेता कई तरह के सवाल उठा रहे थे। सातवें चरण की वोटिंग के बाद विपक्षी नेताओं को भी लगने लगा कि बिहार में इंडिया गठबंधन को तेजस्वी यादव ही बचा सकते हैं।

तेजस्वी यादव के चुनाव प्रचार का असर एग्ज़िट पोल में भी देखने को मिला। ग़ौरतलब है कि पिछली बार एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थी। इस बार बिहार में भाजपा के दिग्गज नेताओं (नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह) स्टार प्रचारकों की ज़िम्मेदारी संभाली हुई थी।

Lok Sabha Chunav Result 2024 In 14 Lok Sabha Seat of Bihar If NDA Loss Then RJD become more powerful

बिहार में इंडिया गठबंधन के चुनावी प्रचार के स्टार प्रचारक के तौर पर सिर्फ़ तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला था। थोड़ा बहुत राहुल गांधी ने भी जनसभाएं की थीं। बिहार के एग्जिट पोल से साफ़ हो गया है कि इस बार राजद ज़ीरो पर आउट नहीं होने वाली है।

बिहार में पिछली बार की तरह NDA बंपर जीत दर्ज नहीं करती दिख रही है। सियासी गलियारों में तो यह भी चर्चा है कि एनडीए सीटें कम होने के साथ ही वोटिंग प्रतिशत में भी कमी आ सकती है। एग्जिट पोल के आंकलन में एनडीए 28 से 32 और इंडिया गठबधन को 8 से 10 लोकसभा सीटों पर जीत दिखाई जा रही है।

सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि इंडिया गठबंधन की सीटें बढ़ भी सकती हैं, एग्ज़िट पोल सही नहीं दिखाया गया है। शिवहर, सीतामढ़ी, पाटलिपुत्र, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, खगड़िया, सिवान, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बांका, मुंगेर और बक्सर। बिहार में अगर एनडीए इन 14 लोकसभा सीटों पर हार गई तो माना जाएगा कि तेजस्वी ने भाजपा के स्टार प्रचारकों को सियासी धूल चटा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+