Lok Sabha Chunav: मोदी कैबिनेट से चिराग पासवान के चाचा ने दिया इस्तीफ़ा, राजद के संपर्क में...
Lok Sabha Eletion 2024: बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। इसके बाद से ही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस एनडीए से नाराज़ चल रहे थे।
पशुपति कुमार पारस अपनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एनडीए से अलग होने का ऐलान करने के साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी की कैबिनेट से भी इस्तीफ़ा दे दिया है। केंद्रीय मंत्री पद से भी इस्तीफा देने के बाद वह लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

दिल्ली में इस बात से रुख साफ कर दिया कि पशुपति पारस का लोकसभा चुनाव को लेकर क्या स्टैंड है। शाम चार बजे पशुपति कुमार पारस दिल्ली से पटना के रवाना होंगे। सूत्रों की मानें तो पशुपति कुमार पारस और उनके पार्टी के नेता लगातार राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ संपर्क में हैं।
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जो सहमति बनी, उसमें राजग के सहयोगी दलों में शामिल केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को नज़र अंदाज़ कर दिया गया।
पशुपति कुमार पारस यह कहते हुए नज़र आते थे कि चिराग पासवान बच्चा है, एनडीए में रहेगा नहीं रहेगा यह कौन जानता है। हम एनडीए गठबंधन के मज़बूत सिपाही हैं, जो मेरे और चिराग के मुकाबले मेरी बातों को ज्यादा तरजीह दी जाएगी।
आज उसी बच्चे (चिराग पासवान) को एनडीए में सीट बंटावारा हुआ तो ज्यादा तरजीह दी गई और मोदी कैबिनेट में मंत्री पशुपति कुमार पारस को ही नज़अंदाज़ कर दिया गया। इसलिए एनडीए से किनारा करते हुए पारस महागठबंधन के साथ जाकर लोकसभा चुनाव में दांव खेल सकते हैं।
महागठबंधन में जाकर पशुपति कुमार पारस उन सभी सीटों पर दावेदारी जताना चाह रहे हैं, जो कि वह एनडीए गठबंधन में चाह रहे थे। ऐसे में राजद को अपने कोटे से पारस को सीट देनी होगी। महागठबंधन में भी सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद में लगभग करार हो चुका है। वहीं मुकेश सहनी के भी साथ आने की बात चल रही है। अब देखना यह होगा कि सीटों का क्या गणित बैठता है।












Click it and Unblock the Notifications