Lok Sabha Chunav Bihar: हिटलर की तरह झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचे लोगों को हटाने का वक्त आ गया: मुकेश सहनी

Lok Sabha Chunav 2024: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज बेगूसराय, मधेपुरा, अररिया, सुपौल और मधुबनी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से गरीबों के कल्याण करने वाली सरकार बनाने की अपील की।

मुकेश सहनी ने कहा कि हिटलर की तरह झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचे लोगों को हटाने का वक्त आ गया है। पांच साल बाद नेताओं के कार्यों की समीक्षा करने का समय आता है। अब झूठ बोलकर सत्ता में आए मोदी जी को हटाना है।

lok sabha chunav 2024 VIP Supremo mukesh sahani ne pm modi aur NDA sarkar par sadha nishana

यह देश किसी की जागीर नहीं है यह देश हमलोगों की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिटलर झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचा था उसी तरह लोगों को प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से कालाधन लेकर सभी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने का सपना दिखाया।

Recommended Video

    हिटलर की तरह झूठ बोलकर सत्ता तक पहुंचे लोगों को हटाने का वक्त आ गया: मुकेश सहनी

    झूठे वादे कर ही मोदी जी सत्ता में भी आ गए। लेकिन कोई काम नहीं हुआ। सहनी ने लोगों से पूछा भी कि क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आये हैं? 'सन ऑफ मल्लाह' सहनी ने इस चुनाव को आजादी की लड़ाई के समान बताते हुए कहा कि अब यह अमीरों की सरकार को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपनी विचारधारा की सरकार बनने से गरीबों का कल्याण होगा ।

    मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमारे चार विधायक जीते । हम समर्थन नहीं देते तो नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते, लेकिन हमारे विधायकों को खरीदकर हमें ही सरकार से बाहर कर दिया।

    भाजपा या एनडीए को चिढ़ हमसे नहीं निषादो, पिछड़े और अति पिछड़ों से है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। बेगूसराय की सभा में तो उन्होंने कहा कि यहां तो मेरा ससुराल है, घर जैसा है। यहां के लोग मुझे नाराज कैसे कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+