Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार की किस लोकसभा सीट पर कब होंगे चुनाव, जानिए अपने संसदीय क्षेत्र का हाल

Bihar Lok Sabha Chunav Voting Dates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का लोगों का काफी वक्त से इंतज़ार था, जो कि ख़त्म हो चुका है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने की घोषणा की गई है। पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके साथ ही 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। चूंकि बिहार में होली का त्योहार ज़ोर शोर से मनाते हैं, इसलिए 2 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

Lok Sabha Chunav 2024 know bihar hot seats Election Polls Voting Schedule Result news in hindi

26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होगा। इसके अलावा तीसरे चरण के लिए 7 मई की तारीख तय की गई है। 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान होगा। 20 मई को 5वें चरण के लिए वोटिंग होंगी। वहीं छठे चरण के चुनाव के लिए 25 मई की तारीख तय की गई है। सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होंगे।

बिहार में किस सीट पर किस चरण में होंगे मतदान? अपने संसदीय क्षेत्र की तारीख आप नीचे दिए बॉक्स में देख सकते हैं।

चुनाव का फेज़ चुनाव की तारीख लोकसभा सीट का नाम
पहला चरण 19 अप्रैल 2024 औरंगाबाद, गया-आरक्षित, नवादा और जमुई-आरक्षित
दूसरा चरण 26 अप्रैल 2024 किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका
तीसरा चरण 7 मई 2024 झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
चौथा चरण 13 मई 2024 दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर-आरक्षित, बेगूसराय और मुंगेर
पांचवां चरण 20 मई 2024 सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
छठवां चरण 25 मई 2024 पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज-आरक्षित, सीवान और महाराजगंज
सातवां चरण 1 जून 2024 आरा, बक्सर, सासाराम-आरक्षित, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्रा, काराकाट और जहानाबाद

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए पूरा डिटेल्स

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+