लोजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में चिराग पासवान का ऐलान: पंचायत स्तर तक होगा संगठन का विस्तार

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रणब कुमार ने की, जिसमें देशभर के 29 राज्यों से आए युवा मोर्चा के अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने संगठन को पूरे देश में पंचायत स्तर तक विस्तार देने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी यदि किसी प्रकार की समस्या का सामना करें तो वे सीधे केंद्रीय संगठन से संपर्क करें।

chirag paswan

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के सिद्धांतों और विचारों को याद करते हुए कहा कि लोजपा की नीतियों को हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणब कुमार की निष्ठा और समर्पण को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने निर्देश दिया कि सभी प्रदेश अध्यक्ष पंचायत स्तर तक संगठन का गठन सुनिश्चित करें और इसमें उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने संबोधन में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने लोजपा को मां बताया और कहा कि बीते पंद्रह साल में मेरी मां ने मेरा हमेशा मान ही बढाया है। इस लिए हम सभी अपनी मां की सेवा करेंगे, तो मां हमारा रास्ता खुद तैयार करती हैं। साथ ही उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भी युवा शक्ति का आह्वान किया और कहा कि हमारा संगठन एक आदेश पर कहीं भी एक्टिव होने की क्षमता रखता है। हम सभी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

बैठक में लोजपा के प्रधान महासचिव श्री अब्दुल खालिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एके वाजपेयी, पार्टी सांसद श्री अरुण भारती, श्री राजेश वर्मा, श्रीमती वीणा देवी और श्रीमती शांभवी चौधरी ने भी अपने विचार रखे।

इससे पूर्व, सभी प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्य के संगठनात्मक कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे आगामी कार्ययोजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+