चाचा पशुपति पारस ने भतीजे चिराग को दिया एक और झटका, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद से सांसद चिराग पासवान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय दल के नेता के पद से हटाए गए और अब संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी उन्हें हटा दिया गया है। लोजपा के नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सांसद वीणा देवी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

ljp parliamentary board president veena devi

बता दें कि वीणा देवी बिहार की वैशाली सीट से लोकसभा सांसद हैं। वीणा देवी पार्टी की इकलौती महिला सांसद हैं और उंची जाति से आती हैं, ऐसे में उनको संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पशुपति कुमार पारस ने महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ अगड़ी जाति का कार्ड खेलने की कोशिश की है। उनको पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा करने के बाद पशुपति कुमार पारस अपने तीन सांसदों के साथ मनोयन संबंधी पत्र भी दिया।

इस दौरान पशुपति कुमार पारस के साथ सांसद प्रिंस राज और चंदन कुमार भी मौजूद थे। चिराग पासवान को अलग करने के बाद पशुपति कुमार पारस अपनी पार्टी को लगातार एकजुट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं चिराग पासवान इन दिनों आशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार के सभी जिलों में अपने समर्थकों के साथ घूम-घूम कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

बता दें कि चिराग पासवान के नेतृत्‍व वाली एलजेपी से बीते दिनों छह सांसदोंं ने बगावत कर दी थी। इसको लेकर काफी सियासत हुई थी। पार्टी सांंसदों ने पशुपति कुमार पारस को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुन लिया। बगावत करने वाले सांसदों में से एक वीणा देवी भी हैं। वैशाली की सांसद वीणा देवी इससे पूर्व विधायक रह चुकी हैं। उनके पति दिनेश सिंह जदयू के विधान पार्षद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+