बिहारः परिणाम आने से पहले लोजपा नेता ने नीतीश मुक्त बिहार के लिए करवाया हवन

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। शुरुआती दौर में पीछे चल रही एनडीए अब रुझानों में बहुमत के पास पहुंच गई है। वहीं जदयू के प्रति लोजपा की दुश्मनी साफ नजर आ रही है। इसी कड़ी में जदयू को हराने के लिए लोजपा विधायक ने हवन करवाया। लोजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आज आने वाला है। परिवर्तन के लिए लोजपा और भाजपा की सरकार बने, नीतीश मुक्त बिहार, असंभव नीतीश! असंभव नीतीश! और एक युवा सरकार के लिए हम हवन कर रहे हैं। बिहार चुनाव में लगातार बाजी पलट रही है।

ljp leader did hawan for nitish free bihar

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: Nitish Kumar बनेंगे CM, सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP ! | वनइंडिया हिंदी

    पहली बार रुझानों में एनडीए आगे निकला है। फिलहाल एनडीए 119 सीटों पर आगे चल रहा है। महागठबंधन 114 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी का अभी वोट शेयर फिलहाल 23.18 फीसदी है। जबकि जेडीयू की वोट शेयर 13.48 फीसदी है। आरजेडी 23.78 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे आगे हैं।

    बिहार में नतीजों के रूझान आने के साथ ये भी साफ हो रहा है कि मुकाबला महागठबंधन और एनडीए में ही रहा है। चिराग पासवान की एलजेपी, मायावती की बसपा, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, पप्पू यादव, उपेंद्र कुशवाहा और दूसरे छोटे दल खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।

    बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हाल में चुनाव संपन्न हुआ है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण में 3 नवंबर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले गए। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है। इस समय बिहार में एनडीए (जदयू+भाजपा) की सरकार है।

    इस चुनाव में भी एनडीए और राजद, कांग्रेस, वामपंथी दलों में सीधा मुकाबला दिख रहा है। इनके अलावा लोजपा एनडीए से बाहर होकर चुनाव लड़ रही है। वहीं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आजाद ने मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ा है। चुनाव में एक अन्य मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा और असदुद्दीन औवेसी का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+