पिता की जयंती पर 'आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेंगे चिराग पासवान, कहा- 'आप ही का बेटा हूं , हार नहीं मानूंगा'

पिता की जयंती पर 'आशीर्वाद यात्रा' शुरू करेंगे चिराग पासवान, कहा- 'आप ही का बेटा हूं , हार नहीं मानूंगा'

पटना, 05 जुलाई: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नियंत्रण को लेकर चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ तनातनी के बीच चिराग पासवान आज (05 जुलाई) बिहार में एक रोड शो निकालेंगे। जिसको 'आशीर्वाद यात्रा' का नाम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान की आज जयंती है। इसी मौके पर चिराग पासवान अपने पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का आगाज करेंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र से रामविलास पासवान 1977 से आठ बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने पिता की जयंती पर उन्हें याद करते हुए चिराग पासवान ने ट्वीट किया है। चिराग ने लिखा है, 'आप ही का बेटा हूं , हार नहीं मानूंगा।'

Recommended Video

    Ram Vilas Paswan Jayanti 2021: Chirag पिता की जयंती पर निकालेंग आशीर्वाद यात्रा | वनइंडिया हिंदी
    'चिराग बोले- आपको दिए वादे को पूरा करने की...'

    'चिराग बोले- आपको दिए वादे को पूरा करने की...'

    चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है,''हैप्पी बर्थडे पापा जी। आप की बहुत याद आती है। मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। आप जहां कहीं भी हैं, मुझे इस कठिन परिस्तिथि में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे। आप ही का बेटा हूं , हार नहीं मानूंगा। मैं जानता हूं आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। लव यू पापा जी।''

    चिराग ने कहा- लोगों का 'आशीर्वाद' लेने के लिए 'आशीर्वाद यात्रा' कर रहा हूं

    चिराग ने कहा- लोगों का 'आशीर्वाद' लेने के लिए 'आशीर्वाद यात्रा' कर रहा हूं

    चिराग पासवान ने रविवार (04 जुलाई) को कहा, "दिल्ली में पिता की जयंती मनाने के लिए हमारा एक छोटा सा कार्यक्रम है और उसके बाद मैं पटना के लिए निकल जाऊंगा। और हवाई अड्डे से सीधे हाजीपुर जाऊंगा।"

    चिराग पासवान ने कहा, 'लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए 'आशीर्वाद यात्रा' का आयोजन कर रहा हूं। हाजीपुर में हर कोई जानता है कि मेरे पिता हाजीपुर के लोगों के प्रति कितने भावुक थे। मैं यात्रा शुरू करने के लिए उनका आशीर्वाद मांगूंगा।"

    चिराग पासवान ने कहा, "मैं अपने राज्य बिहार के लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, उसे करने के लिए मैं अपने पिता की कर्मभूमि पर रहूंगा। मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान भी बिहार के लिए अपना दृष्टिकोण लोगों के सामने रखा था, सीटें न मिलने के बावजूद अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।''

    क्या है चिराग पासवान और उनके चाचा के बीच का विवाद?

    क्या है चिराग पासवान और उनके चाचा के बीच का विवाद?

    चिराग लोजपा में वर्चस्व की लड़ाई के लिए हाजीपुर से 'आशीर्वाद यात्रा' निकाल रहे हैं। हाजीपुर से फिलहाल चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। पशुपति कुमार पारस ने लोजपा के पांच और सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान को अलग कर दिया है। वहीं चिराग पासवान ने लोजपा में अपनी पकड़ साबित करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

    पशुपति पारस ने चिराग को संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है। वहीं चिराग पासवान को लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाया गया है। वहीं चिराग पासवान के गुट ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर दावा किया है कि पांचों बागी विधायकों को निकाल दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+