बिहार: ये क्या कह गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विपक्ष पर हमला है या फिर तारीफ़ !
बिहार में विधान परिषद के चुनाव को लेकर सियासी हल चल बढ़ी हुई है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
पटना, 03 अप्रैल 2022। बिहार में विधान परिषद के चुनाव को लेकर सियासी हल चल बढ़ी हुई है। सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के कटिहार ज़िला आरजेडी समर्थित एमएलसी प्रत्याशी कुंदन कुमार के समर्थन में मतदान की अपील करने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। बरारी प्रखंड के बरेटा जेएनसी हाई स्कूल के मैदान में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा मामले में चूक पर तंज़ कसते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री खुद ही महफ़ूज़ नहीं हैं तो राज्य में औरों की क्या कल्पना कर सकते हैं।

मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे CM
आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के गंगा नदी के किनारे पंडित शीलभद्र याजी महान स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। सीएम नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हाथ बढ़ाया वैसे ही एक युवक सुरक्षा खेमा को तोड़ते हुए उनके क़रीब पहुंच गया और उनपर हमला करने की कोशिश करने लगा। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया, युवक ने नीतीश कुमार को छुआ ही था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में यह चर्चाएं होने लगी की सीएम को युवक ने थप्पड़ मार दिया। हालांकि वह युवक मानसिक रोगी थी इस वजह से सीएम नीतीश कुमार ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। औऱ उसका इलाज करवाने की भी ज़िम्मेदारी उठाई थी।

जनता ने बेरोज़गारी, सुनवाई और कार्रवाई के नाम पर वोट दिया
कटिहार में संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने एमएलसी प्रत्याशी कुंदन कुमार के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बन गई थी, लेकिन हमलोगों के साथ रात के अंधेरे में बेईमानी की गई । हमलागों को 1 करोड़ 56 लाख मत मिला और एनडीए को 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार बईमानी से मिले थे। हमारे जीते हुए प्रत्याशियों को सार्टिफिकेट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने तेजस्वी को वोट नहीं दिया था। जनता ने बेरोज़गारी, पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई सुनवाई और कार्रवाई के नाम पर वोट दिया था। महंगाई चरम सीमा पर है, पेट्रोल और डीजल सौ के पार पहुंच गया है। गैस सिलिंडर हज़ार के पार हो गया है।

'भाजपा वाले को महंगाई, महबूबा और भौजाई लगती है'
भाजपा वाले को महंगाई अब डायन नहीं लगती है बल्कि महबूबा और भौजाई लग रही है। इतना ही नहीं किसानों को यूरिया, खाद और बीज नहीं मिलता है, हर जगह भ्रष्टाचार है चरम पर है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में बिहार से सनीलियोनि पास हो जाती हैं, कोई बताएगा कि सनीलियोनि परीक्षा देने बिहार कब आई थी। बिहार में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा बढ़ाने के लिए फर्जी नाम देकर आंकड़ा सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान और सलमान खान को भी बिहार में कोरोना का वैक्सीन लगा दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर एनडीए से पांच विधायक कम हो जाए तो सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। एनडीए की गिर सरकार गिर जाएगी।

झूठे मंत्रियों को नाक रगड़वाते हुए माफी मंगवाते देते हैं- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपने मुझे इतनी ताकत दी है कि सरकार को ललकारने पर विधान सभा से मुख्यमंत्री भाग जाते हैं। झूठे मंत्रियों को नाक रगड़वाते हुए माफी मंगवाते देते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दूसरा सदन यानी अपर हाउस विधान परिषद होता है। इसमें तादाद बढ़ने पर विपक्ष की मान्यता होगी और विपक्ष मज़बूत होगा। इसलिए आप लोग राजद समर्थित एमएलसी प्रत्यासी कुंदन कुमार को अपना वोट दीजिए, दूसरे पक्ष सम्मान करने आए तो सम्मानित हो जाइए लेकिन वोट देने के वक्त पार्टी लाइन (आरजेडी प्रत्याशी) को ही वोट दें।
ये भी पढ़ें: बिहार में यूपी सीएम योगी के 'बुलडोज़र मॉडल' पर ज़ोर, अपराधियों की अब ख़ैर नहीं !












Click it and Unblock the Notifications