'आपके लिए तो झटका मटन खोजना होगा....',लालू-गिरिराज की फ्लाइट में मुलाकात, एक बार फिर शुरू हुई मटन पर चर्चा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव का कहना है कि बिहार का राजनीतिक भविष्य उनके बेटे और बिहार के तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी पर निर्भर है। हालांकि, तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच मटन पार्टी पर चर्चा हुई है।
दरअसल, दिल्ली से पटना की एक रेगुलर फ्लाइट में दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात हुई। यात्रा के दौरान दोनों के बीच कई चीजों पर चर्चा हुई। फ्लाइट से उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इंडी अलायन्स के भीतर सब ठीक नहीं है और लालू यादव अपने बेटे (तेजस्वी) के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

इंडिया गठबंधन के अंदर दरार की चर्चा को इस दावे ने और हवा दे दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम गठबंधन के संयोजक के रूप में आगे किया था। उसके बाद ये लगातर ये बातें उठ रही थी कि गठबंधन के अंदर सब ठीक नहीं है।
हालांकि, केंद्रीय मंत्री के दावों को 'बेकार' बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और गिरिराज सिंह के बीत ऐसी कोई बात नहीं हुए है। बता दें, तेजस्वी भी उनदोनों के साथ उसी फ्लाइट में मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नेता और उनके पिता ने उनके राजनीतिक भविष्य के अलावा हर चीज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि गिरिराज खुद अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
यह भी देखें: Bihar Politics: JDU अध्यक्ष बदलने के सवाल पर भड़के ललन सिंह, मीडिया से ही पूछ लिया सवाल, जानिए
उन्होंने कहा,"गिरिराज सिंह ने मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में पुछा और यहां तक कि उन्होंने मेरे पिता से मटन पार्टी मांगी।" इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री कहना है कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने फ्लाइट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव के बाद पार्टी द्वारा लिए गए रणनीतिक निर्णयों के बाद अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंता जताई।
लालू यादव ने गिरिराज सिंह को झटका मटन की पार्टी देने की बात कही
तेजस्वी ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह के मटन पार्टी की मांग करने पर उनके पिता लालू यादव ने कहा,"आपको तो झटका मटन खिलाएंगे।" आपको याद दिला दें, कुछ महीने पहले राहुल गांधी और लालू यादव की मटन पार्टी सुर्खियों में थी। वीडियो में कांग्रेस नेता राजद सुप्रीमो से पुछ-पुछकर मटन बनाते नजर आए थे। इस मटन पार्टी पर बीजेपी ने खूब राजनीति भी की थी।
जबकि दूसरी ओर, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भी मांसाहारी खाने के शौकीन हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही हिन्दुओं से अपील की थी कि हिन्दुओं को झटका मटन खाना चाहिए हलाल नहीं। जैसा की आप जानते हैं, झटका में मटन यानी बकरे का सिर एक झटके में काटा जाता है जबकि हलाल में बकरे की गले की नश रेत कर काटी जाती है और फिर उसके मरने के बाद सिर धढ़ से अलग किया जाता है।
यह भी देखें: Bihar Politics: ललन सिंह पर चल सकता है 'CM नीतीश का तीर', खुद संभाल सकते हैं जदयू अध्यक्ष का पद
लालू-गिरिराज की बातचीत को लेकर सियासत तेज
इधर लालू-गिरिराज की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी दावा किया कि इंडिया गठबंधन के अंदर सब ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा,"तुरंत टेलोफोन फॉलो-अप से ये स्पष्ट हो गया कि इंडी अलायन्स के अंदर सब ठीक नहीं है और इसलिए डैमेज कण्ट्रोल किया जा रहा है।" सुशील मोदी ने मल्लिकार्जुन के नाम को आगे करने पर तेजस्वी की चुप्पी पर सवाल करते हुए कहा कि तेजस्वी को खड़गे से पहले नीतीश कुमार के लिए वकालत करने से किसने रोका था।
चिराग ने लालू के बहाने नीतीश को लिया निशाने पर
इस विवाद में एलजेपी नेता चिराग पासवान भी कूद पड़े और इंडिया ब्लॉक की एकता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि खड़गे के नाम की घोषणा के बाद इंडिया ब्लॉक के भीतर सब कुछ ठीक नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घोषणा के बाद से नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। हालांकि, चिराग हमेशा से ही नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर टिपण्णी करते रहे हैं।
यह भी देखें: INDIA Politics: नीतीश कुमार अब क्या करेंगे? 29 दिसंबर की जेडीयू बैठक ने बढ़ाया सस्पेंस












Click it and Unblock the Notifications