Bihar Politics: ललन सिंह पर चल सकता है 'CM नीतीश का तीर', खुद संभाल सकते हैं जदयू अध्यक्ष का पद

Bihar Politics: चुनावी चर्चा के बीच बिहार में जदयू प्रदेश अध्यक्ष के बदलने की भी सुगबुगाहट तेज़ हो गई है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जदयू अध्यक्ष को बदल सकते हैं।

29 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ललन सिंह को जदयू अध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख के पद से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को हटाने के बाद, सीएम नीतीश कुमार ख़ुद अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं।

CM Nitish kumar may replace Lalan Singh, and take charge of JDU President Bihar Politics

सीएम नीतीश कुमार के करीबी ने उन्हें अध्यक्ष पद संभालने की सलाह दी है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने से पार्टी के भीतर किसी भी तरह की कलह से बचने में मदद मिलेगी। अगर ललन सिंह की जगह किसी नए चेहरे को जगह मिली तो पार्टी में कलह हो सकती है। इसलिए नीतीश कुमार खुद ही अध्यक्ष पद संभालें।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ललन सिंह के कामकाज के तरीके और खासकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर नाराज हैं। वहीं यह भी चर्चा तेज़ है कि ललन सिंह 2024 का लोकसभा चुनाव फिर से मुंगेर से लड़ने के इच्छुक हैं, राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

इसके साथ ही नीतीश कुमार अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ अच्छा ललन सिंह, अच्छा समन्वय नहीं बना पाने पाए, इस वजह से भी ललन सिंह से नीतीश कुमार नाराज़ चल रहे थे।

ललन सिंह को पार्टी प्रमुख के पद से हटाया जाता है तो वह भी जदयू के अन्य वरिष्ठ नेताओं, जैसे जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, आरसीपी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की लीग में शामिल हो जाएंगे। जिन पर करीब होने के बाद भी नीतीश कुमार का तीर चला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+