मॉर्निंग वॉक पर निकले लालू के करीबी RJD नेता की गोली मारकर हत्या
जब तक वो कुछ समझते तब तक तीन गोली उनके सीने में लग चुकी थी। इस गोलीबारी की घटना से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए।
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास कहे जाने वाले राजद नेता केदार राय की आज सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह की बताई जा रही है ऐसा कहा जा रहा है कि राजद नेता अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर गोलीबारी करना शुरू कर दी। जब तक वो कुछ समझते तब तक तीन गोली उनके सीने में लग चुकी थी। इस गोलीबारी की घटना से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। तो लोकप्रिय राजद नेता की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गए है।

जानकारी के मुताबिक अपराधियों द्वारा इस घटना को पटना के दानापुर के सगुना मोड़ के पास अंजाम दिया गया। राजद नेता व वार्ड पार्षद केदार राय अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मॉर्निंग वॉक करते-करते जैसे ही वो सगुना मोड़ के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर गोली चलाना शुरू कर दिया। अपराधियों की तीन गोली उनके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद सभी अपराधी वहां से भागने में सफल रहे। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल अवस्था में नारद राय को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि केदार राय वार्ड नंबर 15 के पार्षद थे और लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे। उनकी हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच-पड़ताल में इस घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन केदार राय के करीबी की अगर मानें तो जमीन विवाद की वजह से अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है। क्योंकि जमीन को लेकर उनका कई लोगों से विवाद चल रहा था।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications