Lalu Yadav Deoghar Fodder Scam: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI की याचिका पर कोर्ट का बड़ा फैसला
Lalu Yadav Deoghar Fodder Scam: देवघर चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वेच्च न्यालय ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया और सीबीआई की याचिका पर हस्तक्षेप करने से भी मना कर दिया।
जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने का कोई आधार नहीं बनता, खासकर जब जमानत दिए हुए सात साल बीत चुके हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को लालू यादव की अपील पर जल्द सुनवाई कर मामले का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने देवघर चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत रद्द करने की सीबीआई की मांग खारिज करके हुए कहा कि, वह झारखंड हाईकोर्ट के आदेश में दखल नहीं देना चाहती। अदालत ने माना कि जमानत दिए जाने के बाद काफी समय बीत चुका है, इसलिए इस स्तर पर हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।
ये भी पढे़ं: Bankipur Upchunav: BJP कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा के माता-पिता का चारा घोटाला में क्या था रोल? 3 साल की हुई थी सजा
सीबीआई ने जमानत पर उठाए सवाल
सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने दलील दी कि लालू यादव की जमानत याचिका पहले दो बार खारिज हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने यह मानकर जमानत दी कि लालू अपनी सजा का 50 प्रतिशत पूरा कर चुके हैं, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं था। सीबीआई का तर्क था कि अलग-अलग मामलों की सजाएं साथ-साथ नहीं चलनी थीं।
ये भी पढे़ं: सम्राट चौधरी सरकार ने छीनी Z+ सुरक्षा, भड़के लालू-राबड़ी ने वापस किए गार्ड्स, प्रशांत किशोर ने किस पर कसा तंज?
हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देश
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार नहीं किया और जमानत बरकरार रखी, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट को लालू यादव की अपील पर शीघ्र सुनवाई करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले का लंबित रहना उचित नहीं है और हाईकोर्ट जल्द से जल्द अपील पर फैसला करे। इससे लंबे समय से लंबित इस मामले के अंतिम निपटारे की प्रक्रिया अब तेज होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications
