नीतीश के पाला बदलने पर भड़की लालू की बिटिया, सीएम को कहा कचरा तो बीजेपी को कचरे का डब्बा
बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर महागठबंधन से नाता तोड़ कर एनडीए का दामन थाम लिया है। रविवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद, पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'कचरा अब वापस कूड़ेदान में है।'
रोहिणी ने एक्स पर कचड़ा गाड़ी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा - मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक" रोहिणी ने इसके बाद पोस्ट किए जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को गिरगिट कुमार कहा है।

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से पहले, रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "जब तक हमारे पास सांस है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है..."
कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) January 28, 2024
कूड़ा - मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक pic.twitter.com/gQvablD7fC
नीतीश कुमार ने कल, 28 जनवरी की शाम एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ली। सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार सीट-बंटवारे की बातचीत विफल होने के कारण इंडिया ब्लॉक से नाराज थे। अपने इस्तीफे के बाद नीतीश ने कहा, 'पहले वाला गठबंधन छोड़ देंगे और नया गठबंधन बनाएंगे।'
यह भी देखें: Bihar Politics: नीतीश और चिराग को एक साथ कैसे रख पाएंगे मोदी?
इस बीच, रोहिणी के पहले ट्वीट के कुछ घंटों बाद, शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर लिखा, "रोहिणी आचार्य ने जो ट्वीट किया वह शायद भाजपा समर्थकों सहित पूरे देश की भावना थी। बस कह रही हूं।"
पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार अपने दूसरे राजनीतिक उलटफेर की ओर बढ़ते दिख रहे थे। इससे पहले, जदयू के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था कि बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने की कगार पर है, और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के एक वर्ग पर नीतीश कुमार का बार-बार "अपमान" करने का आरोप लगाया था।
यह भी देखें: Bihar Politics: बीजेपी की B टीम बताने पर नीतीश पर जमकर बरसे ओवैसी, तेजस्वी यादव को भी सुनाईं खरी-खोटी












Click it and Unblock the Notifications