ललन सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी के बैठक में लिया गया फैसला
पटना। शनिवार को दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर फैसला लिया गया है। अब जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह होंगे। इस फैसले के साथ आखिरकार सीएम नीतीश कुमार ने ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर अपना कर्ज उतार ही दिया। बता दें कि ललन सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनाए जाने का मलाल सीएम नीतीश कुमार को भी था, क्योंकि वह नीतीश कुमार के पुराने साथी होने के साथ साथ उनके दुख-दर्द में भी सहारा बनते थे।

मुंगेर के सांसद और जदयू के कद्दावर नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जदयू की बागडोर देने के साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने एक तीर से कई निशाना साधा है। जातीय समीकरण के मुताबिक सवर्ण चेहरे के रुप में ललन सिंह देखे जाएंगे। वही, नीतीश कुमार के ऊपर लव-कुश को लगातार बढावा देने का भी आरोप खत्म हो जाएगा।
अभी तक आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार कुर्मी जाति से है। वही, JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उपेंद्र कुशवाहा कोइरी जाति से है। ऐसे में कुल मिलाकर JDU में लव-कुश का ही बोलबाला था। अब ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सवर्ण की एंट्री हुई है।












Click it and Unblock the Notifications