Lakhisarai Election 2025 Results: विजय सिन्हा ने अपनी सीट पर बनाई बढ़त, लगातार चौथी बार पहुंचेंगे विधानसभा
Lakhisarai Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश को नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की जोड़ी पसंद है। एनडीए को मिल रहा प्रचंड बहुमत इस बात का संकेत है कि इस चुनाव में एंटी इनकंबेंसी कोई मुद्दा नहीं था। हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें, तो लखीसराय से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मैदान में है। कुछ एग्जिट पोल में इनकी हार का अनुमान जताया गया था, लेकिन उन्होंने 10 राउंड की गिनती के बाद अच्छी लीड ले ली है।
लखीसराय विधानसभा सीट पर रुझानों में बीजेपी की जीत दर्ज होती नजर आ रही है। बीजेपी के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा 12 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। सिन्हा इस सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं और इस बार जीतते हैं, तो लगातार चौथी बार इसी सीट से विधानसभा पहुंचेंगे।

Lakhisarai Election 2025 Results: विजय सिन्हा की बड़ी लीड
विजय सिन्हा शुरुआती गिनती में मामूली अंतर से पिछड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लीड पकड़ी और हर राउंड के बाद अपनी लीड बढ़ाते दिख रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार को करारी शिकस्त मिलती दिख रही है। जनसुराज के प्रत्याशी सूरज कुमार कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: फिर एनडीए सरकार, दिल्ली BJP अध्यक्ष ने बताया जीत का मंत्र, विपक्ष को दी ये सलाह
10वें राउंड की गिनती के बाद स्थिति
विजय कुमार सिन्हा (BJP) 36762 (+ 12451)
अमरेश कुमार (कांग्रेस) 24311 ( -12451)
सूरज कुमार (जन सुराज) 2450 ( -34312)
विजय कुमार (निर्दलीय) 1300 ( -35462)
नोटा- 1688
Vijay Sinha का चुनाव प्रचार भी रहा था चर्चा में
बता दें कि विजय सिन्हा की सीट पर चुनाव प्रचार भी काफी चर्चा में रहा था। उनके नामांकन में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे थे। लखीसराय में चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी रैली की थी। वोटिंग वाले दिन उनके काफिले पर हमला भी हुआ था। उन्होंने इसका आरोप आरजेडी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। प्रदेश की 243 सीटों की बात करें, तो अब तक सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। एनडीए 201 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: चल गया मोदी-नीतीश का जादू, NDA 200 के पार! क्या टूटेगा 2010 का रिकॉर्ड?












Click it and Unblock the Notifications