Bihar Chunav Result 2025: चल गया मोदी-नीतीश का जादू, NDA 200 के पार! क्या टूटेगा 2010 का रिकॉर्ड?

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के रुझानों में एनडीए ने डबल सेंचुरी लगा दी है, वो 201 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं महागठबंधन 37 सीटों पर आगे चल रहा है। इस वक्त एनडीए खेमा खुशी से झूम रहा है, पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटना शुरू कर दिया है। तो वहीं इसके पीछे कारण नीतीश कुमार और पीएम मोदी की लोकप्रियता बताई जा रही है।

रूझानों से तो लग रहा है कि वे 2010 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं, जब एनडीए ने 206 सीटें जीती थीं। जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया है, और एनडीए एक और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

Bihar Chunav Result 2025

लगभग दो दशकों से राज्य पर शासन कर रहे नीतीश कुमार के लिए, यह चुनाव व्यापक रूप से राजनीतिक सहनशक्ति और जनता के विश्वास, दोनों की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

विरोधियों ने नीतीश कुमार को बीमार और उम्रदराज बताया (Bihar Chunav Result 2025)

बिहार को अक्सर 'जंगल राज 'कहे जाने वाले साये से बाहर निकालने के लिए कभी 'सुशासन बाबू' कहे जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश को इस बार काफी कुछ सुनना पड़ा जैसे कि उनकी मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं , उनकी उम्र हो गई है। लेकिन जनता पर इन सारी बातों का कोई असर नहीं हुआ और नतीजा आज का रिजल्ट है, मतलब कि यहां पर एनडीए की सुनामी आ गई है।

'बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोई' (Bihar Chunav Result 2025)

बिहार इलेक्शन2025 पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 'अब हम 200 की ओर बढ़ रहे हैं...मैं कांग्रेस के लिए कबीर दास की एक पंक्ति उद्धृत करना चाहूंगा, उन्हें समझना चाहिए कि 'बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोई। जो मन खोजा अपना, तो मुझसे बुरा ना कोई...।'

चल गया मोदी-नीतीश का जादू! (Bihar Chunav Result 2025)

तो वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'इस जीत का कारण पूरी तरह से बिहार की जनता का मोदी-नीतीश पर भरोसा है। यह मोदी-नीतीश से उम्मीद और भरोसे की जीत है... बिहार के पांडव अद्भुत हैं, 5 दलों का यह गठबंधन असाधारण है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+