Kurhani Result: कुढ़नी में BJP के केदार गुप्ता 3 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, JDU के मनोज कुशवाहा हारे
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सम्पन्न हुई। कुढ़नी उपचुनाव में लगभग 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Kurhani Election Result BY ELECTION 2022: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट के नतीजे आ चुके हैं। कुढ़नी विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता (Kedar Prasad Gupta) 3 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। जेडीयू के मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) और केदार गुप्ता के बीच यहां कांटे की टक्कर दिखी। ये उपचुनाव चर्चा में इसलिए था क्योंकि जेडीयू के भाजपा से अलग होने के बाद बिहार में ये पहला चुनाव था।
3,645 मतों के अंतर से जीते केदार गुप्ता
केदार प्रसाद गुप्ता 3,645 मतों के अंतर से जीते हैं। कुल 23 राउंड की मतगणना में से 18 के बाद बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के वोटों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ। मनोज सिंह कुशवाहा 9वें से 18वें राउंड तक आगे चल रहे थे। झटका 19वें राउंड में लगा जब बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता महज 56 वोटों से आगे चल रहे थे। कुशवाहा जल्द ही 20 राउंड में 1151 वोटों से पीछे चल रहे थे और 23 राउंड पूरा होने तक मार्जिन 3,645 वोटों का था।
यहां देखें चुनाव आयोग के आंकड़े
-चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा के केदार गुप्ता को 76,722 वोट मिले हैं। वहीं जेडीयू के मनोज कुशवाहा को 72,037 वोट मिले हैं।
-चुनाव आयोग की अधिकारिक रुझानों के मुताबिक (01.50 बजे तक) जेडीयू के मनोज कुशवाहा 69,022 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के केदार गुप्ता 70,789 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। यहां अन्य को 21,395 वोट मिले हैं।
-चुनाव आयोग की अधिकारिक रुझानों के मुताबिक (01.05 बजे तक) जेडीयू के मनोज कुशवाहा 58,536 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के केदार गुप्ता 56,352 वोट के साथ पीछे चल रहे हैं। यहां अन्य को 17,428 वोट मिले हैं।
-चुनाव आयोग की अधिकारिक रुझानों के मुताबिक (11.55 बजे तक) भाजपा के केदार गुप्ता 41,860 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं। वहीं जेडीयू के मनोज कुशवाहा 43,412 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। यहां अन्य को 11,305 वोट मिले हैं।
-चुनाव आयोग की अधिकारिक रुझानों के मुताबिक (11.15 बजे तक) भाजपा के केदार गुप्ता 30,324 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं जेडीयू के मनोज कुशवाहा 27,711 वोटों के साथ पीछे हैं। यहां अन्य को 6,553 वोट मिले हैं।
- चुनाव आयोग की अधिकारिक रुझानों के मुताबिक (10.30 बजे) के मुताबिक जेडीयू के मनोज कुशवाहा 18,893 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के केदार गुप्ता 18,211 वोटों के साथ पीछे हैं। यहां अन्य को 3,570 वोट मिले हैं।
क्यों खास है कुढ़नी विधानसभा सीट का उप चुनाव
ये चुनाव खास इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू के भाजपा से अलग होने के चार महीने बाद राज्य में ये पहला चुनाव है।
केदार प्रसाद गुप्ता और मनोज कुशवाहा ये दोनों उम्मीदवार पूर्व मुखिया के साथ-साथ पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। केदार गुप्ता 2020 के विधानसभा चुनावों में सहानी से 700 से कम मतों से हार गए थे, जिसे भाजपा और जद (यू) ने गठबंधन में लड़ा था। अब, जद (यू) "महागठबंधन" का एक हिस्सा है, जिसमें राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।
कुढ़नी विधानसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में
कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों पर कुल मिलाकर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें से पांच निर्दलीय हैं। हालांकि मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा के केदार गुप्ता और जद (यू) के मनोज सिंह कुशवाहा के बीच देखा जा रहा है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications