Asia Biggest Mela: बिहार के इस ज़िले में लगता है, एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मेला,15 किलोमीटर में फ़ैला है दायरा
Asia 2nd Biggest Mela in Begusarai Bihar: बिहार के बेगूसराय ज़िले के तेघरा प्रखंड में बड़े पैमाने पर कृष्माष्टमी का मेला लगता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह मेला एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कृष्णाष्टमी का मेला है, जबकि बिहार का सबसे बड़ा मेला है। 28 अगस्त से मेले की शुरुआत हो चुकी है, जो कि 5 दिनों तक चलेगा। नीचे दिए वीडियो में देखिए शानदार नज़ारा।
वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर मेला की जानकारी लेने पहुंची। तेघरा प्रखंड मेला कमिटी के सदस्यों ने कहा कि यह दावा नहीं हक़ीक़त है कि बेगूसराय के तेघरा प्रखंड में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कृष्णाष्टमी का मेला लगता है। मेले के लिए 1 साल पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती है।

मेला का पंडाल बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से कारीगर पहुंचते हैं। पिछली बार चंद्रयाण की शक्ल में प्रवेश द्वार बनाया गया था, जो कि काफी चर्चा का विषय बना था। इस बार लाल किला की तर्ज़ पर प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो कि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Recommended Video
मेला के लिए प्रवेश द्वार और पंडाल में करोड़ों रुपये का ख़र्च आता है। वहीं 15 किलोमीटर के दायरे में फैले मेले के पंडाल और विभिन्न प्रवेश द्वार के लागत की बात करें तो करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये का ख़र्च तेघरा में आता है। इस मेला को देखने के लिए बिहार के लगभग सभी ज़िले लोग पहुंचते हैं।
करीब 98 साल से मेला लगते आ रहा है, हमारे पूर्वजों के द्वारा शुरू किए गए इस काम को हम लोग बखूबी निभा रहे हैं। ताकि तेघरा प्रखंड के इस मेले का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो। हज़ारों लाखों की तादाद में लोग मेला देखने आते हैं, हम लोग मेला आयोजन का शतक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। आज तक कोई ऐसी अप्रिय घटना नहीं हुई है, जिससे की मेला दागदार हो। यह गंगा जमुनी तहज़ीब का जीता जागता उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications